बिलासपुर

सेंट जेवियर स्कूल मामले में फूटा आक्रोश… दुष्कर्मी शिक्षक को फांसी की मांग, समाज ने दी प्रदेशव्यापी आंदोलन की चेतावनी,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सेंट जेवियर स्कूल सिरगिट्टी में नाबालिग छात्रा से दुष्कर्म के मामले को लेकर लोगों में भारी आक्रोश देखने को मिला। घटना के विरोध में मंगलवार को सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के नेतृत्व में समाज के हजारों लोगों ने बिलासपुर कलेक्ट्रेट पहुंचकर घेराव किया और दोषियों के खिलाफ कड़ी कार्रवाई की मांग की।प्रदर्शनकारियों ने राष्ट्रपति और राज्यपाल के नाम बिलासपुर प्रभारी कलेक्टर को ज्ञापन सौंपते हुए मांग की कि मामले में निष्पक्ष जांच कराई जाए और दोषी शिक्षक को फांसी की सजा दी जाए। साथ ही घटना की जानकारी होने के बावजूद कार्रवाई नहीं करने वाले अन्य जिम्मेदार शिक्षकों एवं संस्थान से जुड़े लोगों के खिलाफ भी कड़ी कानूनी कार्रवाई करने की मांग रखी गई।

प्रदर्शनकारियों ने सेंट जेवियर स्कूल का संचालन बंद करने की भी मांग की। सर्व सेन समाज छत्तीसगढ़ के प्रांत अध्यक्ष त्रिलोक चंद्र श्रीवास ने कहा कि नाबालिग छात्रा के साथ हुए इस गंभीर अपराध ने पूरे समाज को झकझोर दिया है। उन्होंने आरोप लगाया कि लंबे समय तक शोषण की घटना सामने आने के बाद भी संबंधित लोगों द्वारा समय पर कार्रवाई नहीं की गई, जो गंभीर विषय है। उन्होंने चेतावनी दी कि यदि 10 दिनों के भीतर दोषियों और संबंधित संस्थान के खिलाफ ठोस कार्रवाई नहीं की गई तो सर्व समाज के साथ मिलकर पूरे प्रदेश में बड़ा जन आंदोलन किया जाएगा।

कलेक्ट्रेट घेराव में जिले और संभागभर से बड़ी संख्या में महिला-पुरुष शामिल हुए। इस दौरान कांग्रेस नेता महेश दुबे टाटा, संभागीय अध्यक्ष सुरेंद्र श्रीवास सहित सर्व सेन समाज के अनेक पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता मौजूद रहे। अब सभी की नजर प्रशासन और पुलिस की आगामी कार्रवाई पर टिकी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,