रायपुर

बीमार कैदी को लेकर पहुँचे जेल प्रहरी का फूटा गुस्सा, इलाज न होने से था आक्रोशित… टेक्नीशियन से सवाल पूछने पर उलझे दोनों फिर मच गया बवाल

रमेश राजपूत

रायपुर – बीमार कैदी का इलाज कराने राजधानी के अंबेडकर हॉस्पिटल में पहुँचे एक जेल प्रहरी का गुस्सा आज उस वक्त टूट पड़ा जब घंटो इंतजार के बाद भी उसके लाये मरीज का इलाज नही हुआ, जब उसने टेक्नीशियन से इलाज कब किये जाने की जानकारी मांगी तो उल्टे उससे दुर्व्यवहार किया गया और सही तरह से जवाब नही दिया गया। जिसके बाद दोनों में विवाद की स्थिति सामने आई और बवाल हो गया। मिली जानकारी के अनुसार जेल प्रहरी का नाम शत्रुघन राव है जो दंतेवाड़ा से बीमार कैदी की जांच कराने आया था। वही जांच में देरी करने की बात पर विवाद बढ़ गया और उसने टेक्नीशियन के साथ मारपीट कर दी, जेल प्रहरी बस्तर से सुबह नक्सली बंदी को लेकर अस्पताल में भटक रहा था और सुबह 9:00 बजे से दोपहर 2:00 बजे तक भटकता रहा। जब इलाज नहीं हुआ तो उसने डॉक्टर को इलाज के लिए कहा, तो टेक्नीशियन उससे दूर व्यवहार करने लगा। जिस पर विवाद काफी बढ़ गया। वही इस घटना के बाद आक्रोशित डॉक्टरों ने अंबेडकर अस्पताल पुलिस चौकी का घेराव कर दिया जिस पर पुलिस ने जेल प्रहरी को हिरासत में लेकर मौदहापारा थाना ले गई।

वही इस मारपीट की घटना के बाद रायपुर पुलिस और अस्पताल प्रबंधन के बीच बातचीत हो रही है बैठक में डीन डॉ विष्णु दत्त,एएसपी सिटी लखन पटले, सीएसपी आंजनेय वार्ष्णेय,सहित अस्पताल और पुलिस के अधिकारी मौजूद है और घटना के बाद अस्पताल में काम बंद कर ,सभी डीन कार्यालय के सामने डटे है।

error: Content is protected !!
Letest
रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी, सेंट जेवियर स्कूल मामले में फूटा आक्रोश... दुष्कर्मी शिक्षक को फांसी की मांग, समाज ने दी प्रदेशव्याप... सेंट्रल जेल बिलासपुर में खूनी वारदात.. पत्थर से हमला कर बंदी की हत्या, 17 साल से सजा काट रहा कैदी आर... छठ घाट पर गूंजा सांस्कृतिक एकता का संदेश, पाटलिपुत्र मंच की नई टीम ने ली शपथ...केंद्रीय मंत्री तोखन ... अवैध खाद भंडारण पर कृषि विभाग की कार्रवाई... गोदाम से डीएपी-पोटाश सहित बड़ी मात्रा में खाद जब्त, रतनपुर क्षेत्र में तेज रफ्तार का कहर...अज्ञात वाहन की ठोकर से बाइक सवार की दर्दनाक मौत कोयले का काला खेल.... हेराफेरी करने वाले कोल डिपो संचालक सरगना सहित 4 गिरफ्तार,3 ट्रेलर और कोयला जब्... छत्तीसगढ़ में 12 तहसीलदारों को मिली डिप्टी कलेक्टर पद पर पदोन्नति...विभिन्न जिलों में हुई नवीन पदस्थ... सीपत:- 11 केवी तार टूटकर गिरा...करंट की चपेट में आने से किशोर की मौत, ग्रामीणों ने बिजली विभाग पर लग... पिता को देखने सिम्स अस्पताल आ रहे बेटे की सड़क हादसे में मौत...तिफरा ओवरब्रिज में अज्ञात वाहन ने बाइक...