बिलासपुर

नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी…जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र में नकली सोने की माला को असली बताकर बेचने का मामला सामने आया है। आरोप है कि दो युवकों ने एक जनरल स्टोर संचालक को झांसे में लेकर उससे तीन लाख पांच हजार रुपये की ठगी कर ली। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने मोबाइल नंबर धारक और उसके एक साथी के खिलाफ धारा 3(5), 318(4) बीएनएस के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। बंधवापारा सकरी निवासी अनिल विश्वकर्मा घर से जनरल स्टोर का संचालन करते हैं। उन्होंने पुलिस को बताया कि करीब एक सप्ताह पहले दो व्यक्ति उनके पास आए थे। उन्होंने पहले चांदी का सिक्का दिखाकर उसके चलने की जानकारी ली। इसके बाद घर में टेबल पर बने माला के चित्र को देखकर दोनों ने कहा कि उनके पास इसी तरह की एक माला है, जिसे वे बेचना चाहते हैं। कुछ दिन बाद दोनों आरोपी दोबारा अनिल के घर पहुंचे और एक थैले से माला निकालकर दिखाई। उन्होंने माला का एक टुकड़ा निकालकर जांच कराने की बात कही। इसके बाद आरोपियों ने अपना मोबाइल नंबर देकर संपर्क बनाए रखा। अनिल ने उस टुकड़े को सकरी पुराना बाजार स्थित सोनार के पास जांच कराया, जहां उसे सोना बताया गया। इसके बाद आरोपियों ने 16 जून को उन्हें पुराना बस स्टैंड बिलासपुर बुलाया और माला बेचने की बात कही। सौदा करीब 10 लाख रुपये में तय हुआ। आरोपियों ने धीरे-धीरे भुगतान लेने की बात कही। 19 जून को दोबारा बातचीत में अनिल ने एक लाख रुपये की व्यवस्था होने की जानकारी दी, लेकिन आरोपियों ने और रकम जुटाने को कहा। इसके बाद अनिल ने अपनी पत्नी के गहने गिरवी रखकर गोल्ड लोन से 3 लाख 5 हजार रुपये निकाले। 23 जून की सुबह आरोपी अपने साथी के साथ उसके घर पहुंचे और माला देकर तीन लाख रुपये लेकर चले गए। बाद में जब अनिल ने सकरी बाजार के सोनार से माला की जांच कराई तो वह नकली निकली। ठगी का पता चलते ही उन्होंने आरोपियों के मोबाइल नंबर पर संपर्क करने की कोशिश की, लेकिन नंबर बंद मिला। पुलिस ने मामला दर्ज कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस तकनीकी साक्ष्यों और अन्य माध्यमों से आरोपियों तक पहुंचने का प्रयास कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार जुआ खेलते पकड़े गए आरक्षक को एसपी ने किया सस्पेंड...अनुशासनहीनता पर एक्शन, चरित्र शंका में हैवानियत... आधी रात पत्नी को पेट्रोल डालकर जलाने की कोशिश, आरोपी पति फरार हथौड़ी से वार कर उतारा था पत्नी को मौत के घाट... हत्या के मामले में पति गिरफ्तार फर्जी शराब केस में फंसाने का खेल...मस्तूरी थाने के 4 आरक्षकों पर एक लाख रुपये वसूली का आरोप, एसपी से... 20 लाख की फिरौती मांगने वाले अपहरण गिरोह का पर्दाफाश... तीन राज्यों से जुड़े आरोपियों तक पहुंची पुलि... रिवर व्यू क्षेत्र में मिला नवजात का भ्रूण...सिटी कोतवाली पुलिस जांच में जुटी,