बिलासपुर

पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप…तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना तारबाहर पुलिस ने पुलिस अधिकारियों के नाम पर डराने-धमकाने और पैसों की वसूली करने के मामले में तीन लोगों के खिलाफ अपराध दर्ज किया है। मामले में प्रार्थी रूपेश पटेल निवासी व्यापार विहार बिलासपुर की शिकायत पर पुलिस ने सुमित देवांगन, सचिन मेहर और महेंद्र देवांगन के खिलाफ धारा 3(5) बीएनएस एवं 308(2) बीएनएस के तहत प्रकरण दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस को दी गई शिकायत में रूपेश पटेल ने बताया कि वह मूल रूप से ग्राम मोहदा, थाना सरायपाली, जिला महासमुंद का निवासी है और फोटोग्राफी का काम करता है। 19 जून 2026 को वह निजी काम से बिलासपुर आया था। इस दौरान उसकी दोस्त भारती मिरे और नेहा पंत के साथ किसी बात को लेकर विवाद की स्थिति बनी, जिसके बाद तीनों थाना तारबाहर पहुंचे थे। प्रार्थी के अनुसार, डर की स्थिति में उसने अपने दोस्त सचिन मेहर को फोन किया था। सचिन ने इस बात की जानकारी व्यापार विहार निवासी सुमित देवांगन को दी। आरोप है कि इसके बाद सुमित देवांगन और सचिन मेहर ने पुलिस अधिकारियों के नाम पर कार्रवाई का भय दिखाते हुए रूपेश के परिजनों से पांच लाख रुपये की मांग की।शिकायत में बताया गया है कि डर के कारण परिजनों ने सुमित देवांगन के बैंक खाते में एक लाख रुपये ट्रांसफर कर दिए। इसके बाद आरोपी लगातार चार लाख रुपये की शेष रकम देने के लिए फोन और मैसेज के माध्यम से दबाव बनाने लगे। प्रार्थी ने आरोप लगाया कि उससे धमकी देकर रकम की मांग की जा रही थी। रूपेश ने पुलिस को बताया कि एक लाख रुपये के संबंध में पूछताछ करने पर सुमित देवांगन ने बताया कि 19 जून की शाम करीब 5 से 7 बजे के बीच उसने उक्त राशि चांपा निवासी महेंद्र देवांगन के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दी थी। शिकायत के आधार पर तारबाहर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और पूरे प्रकरण की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल