बिलासपुर

तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत…दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर सड़क हादसा,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के तिफरा स्थित गुम्बर पेट्रोल पंप के पास हुए सड़क हादसे में एक युवक की मौत हो गई, जबकि दो अन्य युवकल गंभीर रूप से घायल हो गए। पुलिस ने मामले में ट्रक चालक के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, घटना 24 जून 2026 की रात करीब 1:30 बजे की है। तिफरा के भीड़भाड़ वाले गुम्बर पेट्रोल पंप तिराहा चौक के पास ट्रक क्रमांक CG 04 NR 3267 का चालक वाहन को तेज रफ्तार और लापरवाही पूर्वक चला रहा था। इसी दौरान ट्रक ने स्कूटी क्रमांक CG10AT7824 को टक्कर मार दी। स्कूटी में तीन लोग सवार थे। हादसे में तिफरा निवासी 23 वर्षीय आकाश वर्मा गंभीर रूप से घायल हो गया। उसे उपचार के लिए सिम्स अस्पताल बिलासपुर ले जाया गया, जहां इलाज के दौरान उसकी मौत हो गई। वहीं स्कूटी सवार अजय श्रीवास और दीपक श्रीवास को भी गंभीर चोटें आई हैं, जिनका इलाज बिलासपुर के किम्स अस्पताल में चल रहा है। घटना की सूचना मिलने पर सिरगिट्टी पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू की। मर्ग जांच और प्रत्यक्षदर्शियों के बयान के आधार पर पुलिस ने ट्रक चालक के खिलाफ प्रथम दृष्टया लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाने और दुर्घटना में मौत का मामला पाया है। सिरगिट्टी पुलिस ने ट्रक चालक के विरुद्ध भारतीय न्याय संहिता की धारा 105, 125(ए) और 281 के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की विवेचना कर आगे की कार्रवाई में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल