रतनपुर

चाकू की नोक पर युवक का अपहरण…50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला,

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – रतनपुर थाना क्षेत्र में एक युवक का अपहरण कर चाकू की नोक पर 50 हजार रुपये फिरौती मांगने का मामला सामने आया है। पुलिस ने मामले में चार नामजद आरोपियों सहित उनके एक अन्य साथी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी घनश्याम पाटले 21 वर्ष, निवासी कलमीटार भेलवापारा रतनपुर, मोटर साइकिल मैकेनिक का काम करता है। उसने थाना रतनपुर में शिकायत दर्ज कराई कि 24 जून 2026 को रात करीब 11:30 बजे वह अपने घर के आंगन में मौजूद था, तभी इशांत सारथी, सोम रजक, निखिल रजक उर्फ एलियन और उनके साथी वहां पहुंचे। आरोप है कि आरोपियों ने घनश्याम को किसी काम से बाहर चलने की बात कहकर बुलाया और घर से बाहर निकलते ही उसके गले में धारदार चाकू लगाकर जबरदस्ती मोटरसाइकिल में बैठा लिया। इसके बाद उसे कोरबा क्षेत्र के भांवर जंगल ले जाया गया। वहां आरोपियों ने उसके सामने कागज पर गांजा फैलाकर फोटो खींची और उसे धमकी दी कि जैसा वे कहेंगे, वैसा ही फोन पर बोलना होगा। पीड़ित के मुताबिक आरोपियों ने उससे उसकी मां को फोन करवाकर यह कहलवाया कि वह गांजा मामले में पाली थाना में पकड़ा गया है और केस खत्म कराने के लिए 50 हजार रुपये की जरूरत है। इसके बाद आरोपियों ने उसकी मां से रकम लेकर रतनपुर बाईपास स्थित महामाया मंदिर और बाद में हेलीपेड के पास पहुंचने के लिए कहा। घनश्याम की मां द्वारा सूचना मिलने के बाद उसके जीजा शैलेन्द्र कुमार ने पुलिस को मामले की जानकारी दी और हेलीपेड रतनपुर पहुंचे। जहां पुलिस ने कार्रवाई करते हुए इशांत सारथी और निखिल रजक उर्फ एलियन को पकड़ लिया, जबकि सोम रजक मौके से फरार हो गया।
रतनपुर पुलिस ने घनश्याम पाटले की शिकायत पर घनश्याम पाटले, इशांत सारथी, निखिल रजक उर्फ एलियन, सोम रजक और उनके साथी के खिलाफ धारा 140(3), 3(5) और 308(6) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश सहित पूरे मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,