रतनपुर

रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप….पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप पर एक व्यक्ति ने अपनी पुश्तैनी जमीन पर जबरन कब्जा कर अवैध निर्माण कराने का गंभीर आरोप लगाया है। मामले को लेकर वार्ड क्रमांक 8 भेड़ीमुड़ा निवासी विमला कश्यप ने पुलिस अधीक्षक बिलासपुर को लिखित शिकायत देकर जांच और कार्रवाई की मांग की है। शिकायत में विमला कश्यप ने बताया है कि उनकी खानदानी जमीन खसरा नंबर 3938, कुल रकबा 1.0960 हेक्टेयर है, जिस पर उनके परिवार द्वारा पिछले 80-90 वर्षों से खेती की जाती रही है। उन्होंने दावा किया कि उक्त भूमि के संबंध में मोहल्ले के लोगों को भी जानकारी है। आरोप है कि नगर पालिका अध्यक्ष लवकुश कश्यप ने अधिकारियों से मिलीभगत कर उक्त जमीन को सरकारी भूमि बताते हुए नगर पालिका के जेसीबी और ट्रैक्टर के माध्यम से समतलीकरण कराया और वहां अवैध निर्माण शुरू कर दिया।

शिकायतकर्ता का आरोप है कि जब उन्होंने इस कार्य का विरोध किया तो उन्हें अश्लील गाली-गलौज, धमकी और मारपीट की चेतावनी दी गई। उन्होंने बताया कि इस मामले को लेकर पहले भी थाना रतनपुर में कई बार शिकायत की जा चुकी है, लेकिन अब तक कोई ठोस कार्रवाई नहीं होने से आरोपियों के हौसले बुलंद हैं।विमला कश्यप ने पुलिस अधीक्षक से मांग की है कि मामले की निष्पक्ष जांच कर नगर पालिका अध्यक्ष द्वारा पद और प्रभाव का दुरुपयोग कर किए जा रहे कथित कब्जे और निर्माण कार्य पर रोक लगाई जाए तथा दोषियों के खिलाफ उचित कानूनी कार्रवाई की जाए। वहीं इस मामले में नगर पालिका अध्यक्ष पक्ष का बयान सामने नहीं आया है। शिकायत के बाद अब पुलिस जांच के बाद ही पूरे मामले की वास्तविक स्थिति स्पष्ट हो सकेगी।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स में विश्व अल्जाइमर दिवस पर जागरूकता अभियान, विशेषज्ञों ने भूलने की बीमारी के लक्षणों की पहचान,... बस की टक्कर से बाइक सवार महिला की मौत.... पति के सामने पहियों के नीचे कुचली पत्नी, ईलाज के दौरान तोड़... जुआ फड़ पर पुलिस का गोरिल्ला वार....घेराबंदी में 9 जुआरी गिरफ्तार, 4.28 लाख नकद जब्त, बिलासपुर: सड़क पर स्टंटबाजी का खतरनाक खेल…अपनी जान के साथ दूसरे राहगीरों की जान जोखिम में डालने का म... मस्तूरी: स्थानीय पर्व के दौरान हुआ विवाद...लाठी डंडों से मारपीट, 1 युवक की मौत, पिता और भाई गंभीर रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल