बिलासपुर

VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ्तार

जुगनू तंबोली

बिलासपुर – एंटी करप्शन ब्यूरो (ACB) ने गुरुवार को भ्रष्टाचार के खिलाफ बड़ी कार्रवाई करते हुए रतनपुर और मस्तूरी क्षेत्र में दो सरकारी कर्मचारियों को रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार किया। गिरफ्तार आरोपियों में ग्राम लालपुर का पटवारी भानू चंद्राकर और बिजली वितरण कंपनी में पदस्थ क्लर्क सहदेव कुमार चंद्रा शामिल हैं।जानकारी के अनुसार रतनपुर निवासी अशोक अग्रवाल अपनी जमीन के नक्शा-बटांकन संबंधी कार्य के लिए पटवारी भानू चंद्राकर के संपर्क में थे। आरोप है कि पटवारी ने काम करने के एवज में 40 हजार रुपए रिश्वत की मांग की थी। बाद में सौदा 25 हजार रुपए में तय हुआ। इसकी शिकायत पीड़ित ने ACB से की। शिकायत का सत्यापन करने के बाद ACB टीम ने ट्रैप कार्रवाई करते हुए पटवारी भानू चंद्राकर को 25 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए रंगे हाथों गिरफ्तार कर लिया।

वहीं दूसरे मामले में मस्तूरी स्थित बिजली वितरण कंपनी में पदस्थ क्लर्क सहदेव कुमार चंद्रा पर किसान त्रिलोकी साहू से रिश्वत मांगने का आरोप लगा। शिकायत के मुताबिक शासन की योजना के तहत खेत में विद्युत पोल लगाने की प्रक्रिया पूरी करने के बदले क्लर्क ने पैसों की मांग की थी। शिकायत सही पाए जाने पर ACB ने जाल बिछाकर सहदेव कुमार चंद्रा को 10 हजार रुपए की रिश्वत लेते हुए गिरफ्तार कर लिया।

एक ही दिन में दो विभागों पर गिरी गाज

एक ही दिन में हुई दो अलग-अलग कार्रवाई से राजस्व और बिजली विभाग में हड़कंप मच गया है। ACB ने दोनों आरोपियों के खिलाफ भ्रष्टाचार निवारण अधिनियम के तहत प्रकरण दर्ज कर आगे की कानूनी कार्रवाई शुरू कर दी है। अधिकारियों द्वारा आरोपियों से पूछताछ की जा रही है और मामले की विस्तृत जांच जारी है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,