बिलासपुर

सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा… ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में हिरासत में रखे गए एक आरोपी ने पुलिस पर दबाव बनाने की नीयत से खुद को ब्लेड से घायल करने का प्रयास किया। घटना के बाद पुलिस ने तत्काल आरोपी को उपचार के लिए अस्पताल पहुंचाया, जहां प्राथमिक उपचार के बाद उसे छुट्टी दे दी गई। फिलहाल आरोपी पुलिस अभिरक्षा में सुरक्षित है। एएसपी पंकज पटेल से मिली जानकारी के अनुसार, जरहाभाठा क्षेत्र में आयोजित शेख खलील डल्ला नाच कार्यक्रम के दौरान पुलिस द्वारा सुरक्षा व्यवस्था के तहत चेकिंग अभियान चलाया जा रहा था। इसी दौरान रामा कुर्रे पिता राजू कुर्रे को संदिग्ध अवस्था में पकड़ा गया। तलाशी लेने पर उसकी पैंट की जेब से एक चाकू बरामद हुआ। पुलिस ने आरोपी के खिलाफ आर्म्स एक्ट के तहत कार्रवाई करते हुए उसे थाना लाकर लॉकअप में निरुद्ध कर दिया।बताया गया कि थाने में रहने के दौरान आरोपी से मिलने उसकी परिचित महिला मधु और एक नाबालिग लड़का पहुंचे थे।

मुलाकात के कुछ देर बाद शाम करीब 6:44 बजे आरोपी ने अपने पास छिपाकर रखे ब्लेड के छोटे टुकड़े से अपने हाथ और सीने पर वार कर लिए। घटना की जानकारी मिलते ही पुलिसकर्मियों ने उसे तत्काल उपचार के लिए सिम्स अस्पताल भेजा, जहां चिकित्सकों ने प्राथमिक उपचार किया। पुलिस के मुताबिक आरोपी ने ब्लेड का टुकड़ा मुंह के किनारे छिपाकर रखा था, जिसका इस्तेमाल उसने खुद को चोट पहुंचाने में किया। प्रारंभिक जांच में चोटें सतही प्रकृति की पाई गई हैं। आरोपी फिलहाल होश में है और उसने अपने कृत्य को स्वीकार किया है। पुलिस ने बताया कि आरोपी के खिलाफ पहले से भी कई आपराधिक मामले दर्ज हैं। घटना को लेकर अलग से वैधानिक कार्रवाई की जा रही है। वहीं आरोपी से मिलने पहुंची महिला और नाबालिग की भूमिका की भी जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,