बिलासपुर

बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई…एक युवक की मौत,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सकरी थाना क्षेत्र के संबलपुर के पास हुए सड़क हादसे में बाइक सवार युवक की मौत हो गई। हादसा उस समय हुआ, जब बाइक अनियंत्रित होकर सड़क किनारे लगे पेड़ से जा टकराई। मृतक की पहचान मंगल सिंह के रूप में हुई है, जो मूल रूप से पंजाब का रहने वाला था। मिली जानकारी के अनुसार मंगल सिंह ने संबलपुर निवासी युवती से प्रेम विवाह किया था और विवाह के बाद वह अपने ससुराल में ही रह रहा था। कुछ दिन पहले वह पंजाब गया हुआ था और दो दिन पहले ही वापस संबलपुर लौटा था। उसकी बहन भी संबलपुर में ही रहती है, जबकि बहनोई संबलपुर के पास ढाबा संचालित करते हैं। गुरुवार को मंगल सिंह बाइक से अपनी बहन से मिलने के लिए जा रहा था। इसी दौरान संबलपुर के पास उसकी बाइक अनियंत्रित हो गई और सड़क किनारे पेड़ से जा टकराई। टक्कर इतनी तेज थी कि वह गंभीर रूप से घायल हो गया। घटना की जानकारी मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे और उसे उपचार के लिए अस्पताल लेकर गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर मामले की जांच शुरू कर दी है। शव को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौंप दिया गया है। हादसे के बाद परिवार में मातम पसरा हुआ है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,