जांजगीर चाँपा

दिनदहाड़े लूट और उठाईगिरी गिरोह बेनकाब… 7 वारदात, 9.83 लाख की लूट, बिहार के दो आरोपी जांजगीर पुलिस के चढ़े हत्थे,

रमेश राजपूत

जांजगीर-चांपा – जिले में दिनदहाड़े हुई 2.5 लाख रुपए की सनसनीखेज लूट का खुलासा करते हुए जांजगीर‑चांपा पुलिस ने अंतरराज्यीय लूट व उठाईगिरी गिरोह का पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने बिहार के कटिहार निवासी दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है, जबकि गिरोह के मुख्य साजिशकर्ता समेत दो अन्य आरोपी अब भी फरार हैं, जिनकी तलाश जारी है। पुलिस के मुताबिक यह गिरोह छत्तीसगढ़ के रायगढ़, कोरबा, अंबिकापुर, सारंगढ़ और जांजगीर-चांपा समेत कई जिलों में कुल 7 वारदातों को अंजाम दे चुका था। आरोपियों ने अलग-अलग घटनाओं में करीब 9 लाख 83 हजार रुपए की लूट की थी। जांच में सामने आया कि आरोपी बैंक के अंदर घुसकर ज्यादा रकम निकालने आए बुजुर्गों और महिलाओं की रेकी करते थे। इसके बाद उनका पीछा कर सुनसान जगह पर मौका देखकर रकम लूट लेते थे। कई मामलों में वे पीड़ित को गुमराह करने के लिए केंवाच पाउडर (खुजली वाला पाउडर) का इस्तेमाल करते थे, जिससे अफरा-तफरी में आसानी से रकम लेकर फरार हो जाते थे।

मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पाण्डेय ने साइबर टीम को विशेष निर्देश दिए। टीम ने घटनास्थल से लेकर संभावित भागने के रास्तों तक 150 से अधिक सीसीटीवी फुटेज खंगाले। तकनीकी विश्लेषण के बाद आरोपियों का सुराग बिलासपुर तक मिला। पुलिस को जानकारी मिली कि आरोपी पुराना बस स्टैंड के पास एक लॉज में ठहरे हुए हैं। टीम ने ग्राहक बनकर लॉज में दबिश दी और दोनों आरोपियों को पकड़ लिया। पूछताछ में उन्होंने 13 फरवरी को स्टेट बैंक ऑफ इंडिया पामगढ़ से रकम निकालकर लौट रहे व्यक्ति से 2.5 लाख रुपए लूटने की वारदात कबूल कर ली। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से दो चोरी की मोटरसाइकिल, चार फर्जी आधार कार्ड, तीन कीपैड मोबाइल फोन, केंवाच पाउडर और 10,500 रुपए नकद जब्त किए हैं। दोनों बाइक बिहार से चोरी कर उन पर फर्जी छत्तीसगढ़ नंबर प्लेट लगाई गई थी। पूछताछ में आरोपियों ने अंबिकापुर, रायगढ़, सारंगढ़ और कोरबा समेत कई जिलों में हुई लूट की घटनाओं में शामिल होने की बात स्वीकार की। इन वारदातों में अलग-अलग तारीखों पर 60 हजार से लेकर 2 लाख रुपए तक की लूट की गई थी।

पुलिस की जनता से अपील

जांजगीर पुलिस ने लोगों से अपील की है कि बैंक से बड़ी रकम निकालते समय सावधानी बरतें, अजनबियों से दूरी रखें, संभव हो तो ऑनलाइन ट्रांसफर का उपयोग करें और किसी भी संदिग्ध गतिविधि की सूचना तुरंत पुलिस को दें। पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों को न्यायिक रिमांड पर भेज दिया है, जबकि फरार आरोपियों की तलाश के लिए लगातार दबिश दी जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
बिलासपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा:- बाइक अनियंत्रित होकर पेड़ से टकराई...एक युवक की मौत, सिविल लाइन पुलिस की हिरासत में आरोपी का हंगामा... ब्लेड से खुद पर किए वार, पुलिस ने पहुंचाया अस्पताल VIDEO:- रतनपुर और मस्तूरी में ACB का छापा, पटवारी और बिजली विभाग का क्लर्क रिश्वत लेते रंगे हाथ गिरफ... रतनपुर नगर पालिका अध्यक्ष पर सरकारी जमीन कब्जाने का आरोप....पीड़ित ने एसपी से लगाई कार्रवाई की गुहार चाकू की नोक पर युवक का अपहरण...50 हजार रुपये फिरौती मांगने का सनसनीखेज मामला, तेज रफ्तार ट्रक की चपेट में आने से स्कूटी सवार एक युवक की मौत...दो युवक घायल, तिफरा क्षेत्र में फिर ... मेरी बहन को इंसाफ दिलाइए... संदिग्ध मौत के बाद एक भाई ने उठाए सवाल, ससुराल पक्ष पर लगाए गंभीर आरोप, पुलिस कार्रवाई के नाम पर डराकर पांच लाख रुपये वसूलने का आरोप...तीन आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज, नकली सोने की माला दिखाकर 3 लाख की ठगी...जनरल स्टोर संचालक फंसा शातिरों के जाल में, चखना दुकान के बाहर से ब्रेजा कार की चोरी....नींद में सोया था मालिक, चोर चाबी निकालकर ले गया कार