पचपेड़ी

पचपेड़ी:- तेज रफ्तार बनी काल…मानिकचौरी में आमने-सामने भिड़ीं बाइकें, एक युवक की मौत, दूसरा गंभीर

उदय सिंह

बिलासपुर – पचपेड़ी थाना क्षेत्र के ग्राम मानिकचौरी में शुक्रवार को तेज रफ्तार का कहर देखने को मिला। दो बाइक की आमने-सामने हुई जोरदार टक्कर में एक युवक की दर्दनाक मौत हो गई, जबकि दूसरा बाइक सवार गंभीर रूप से घायल हो गया। हादसे के बाद मौके पर अफरा-तफरी मच गई। घटना ने एक बार फिर तेज गति और लापरवाही से वाहन चलाने के खतरों को उजागर कर दिया है।मिली जानकारी के अनुसार, पचपेड़ी निवासी विजेंद्र भार्गव 30 वर्ष किसी काम से शुक्रवार को मानिकचौरी गया था। काम पूरा करने के बाद वह बाइक से वापस अपने घर लौट रहा था।

इसी दौरान रास्ते में सामने से आ रही दूसरी बाइक से उसकी आमने-सामने जोरदार भिड़ंत हो गई। टक्कर इतनी जबरदस्त थी कि दोनों बाइक सवार सड़क पर गिर पड़े। हादसे में विजेंद्र भार्गव की मौके पर ही मौत हो गई, जबकि ग्राम रैलहा निवासी पारस सोल्डे गंभीर रूप से घायल हो गया। आसपास मौजूद लोगों ने घटना की सूचना पुलिस को दी। सूचना मिलते ही पचपेड़ी पुलिस मौके पर पहुंची और घायल युवक को तत्काल उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया।

पचपेड़ी थाना प्रभारी कमला पुसाम ने बताया कि मृतक के शव को कब्जे में लेकर पंचनामा कार्रवाई के बाद पोस्टमार्टम के लिए मरच्यूरी भेज दिया गया है। वहीं घायल युवक का अस्पताल में इलाज जारी है। पुलिस मामले की जांच कर हादसे के कारणों का पता लगा रही है।सड़क पर बढ़ती रफ्तार और लापरवाही आए दिन लोगों की जान ले रही है। वाहन चलाते समय गति पर नियंत्रण, हेलमेट का उपयोग और यातायात नियमों का पालन ही ऐसे हादसों से बचाव का सबसे बड़ा उपाय है।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर