सीपत

मरवाही लूट-मर्डर कांड के आरोपियों ने कबूली खम्हरिया रमेश ज्वेलर्स चोरी, 6.80 लाख के सोना-चांदी के जेवर बरामद, तीन आरोपी सहित खरीदार गिरफ्तार

उदय सिंह

बिलासपुर – सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स में हुई लाखों रुपये की चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। पुलिस ने चोरी की वारदात में शामिल तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है, वहीं चोरी के जेवर खरीदने वाले एक आरोपी को भी पकड़ा गया है। आरोपियों के कब्जे से करीब 6.80 लाख रुपये कीमत के सोने-चांदी के आभूषण और घटना में प्रयुक्त मोटरसाइकिल बरामद की गई है। पुलिस के अनुसार ग्राम खम्हरिया स्थित रमेश ज्वेलर्स के संचालक विभूति विनय सोनी ने 20 फरवरी 2026 को सीपत थाने में चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई थी। शिकायत में बताया गया था कि शाम करीब 7 बजे दुकान बंद करते समय उन्होंने सोने-चांदी के जेवर और एक लाख रुपये नगद दो बैग में रखे थे। दुकान का शटर बंद करने के दौरान एक अज्ञात व्यक्ति, जिसने चेहरे पर गमछा बांध रखा था, पीछे से आया और जेवर व नगदी से भरे बैग चोरी कर भाग गया। आरोपी बाहर पहले से मौजूद मोटरसाइकिल सवार अपने साथियों के साथ फरार हो गया था।मामले की गंभीरता को देखते हुए एसएसपी बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देश पर एसीसीयू बिलासपुर और थाना सीपत की संयुक्त टीम ने जांच शुरू की। टीम ने घटना स्थल और आसपास के क्षेत्रों में लगे 200 से अधिक सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली और आरोपियों की पहचान के लिए लगातार प्रयास किए। जांच के दौरान पुलिस को सूचना मिली कि पेंड्रा क्षेत्र के एक अन्य अपराध में गिरफ्तार आरोपियों से इस चोरी का सुराग मिल सकता है। पूछताछ में आरोपी खुशीराम साहू निवासी बिटकुला थाना सीपत, मनीष उर्फ राहुल मंडल निवासी विजय नगर थाना बांका बिहार और राजाराम साहू निवासी बिटकुला ने ग्राम खम्हरिया स्थित ज्वेलर्स दुकान में चोरी करना स्वीकार किया। आरोपियों ने पूछताछ में बताया कि चोरी के बाद जेवर आपस में बांट लिए थे। खुशीराम साहू ने अपने हिस्से के कुछ चांदी के जेवर ग्राम सेल थाना कसडोल निवासी दीपक वर्मा को बेच दिए थे। पुलिस ने खरीदार दीपक वर्मा को गिरफ्तार कर उसके कब्जे से चोरी के चांदी के जेवर बरामद किए। पुलिस ने आरोपियों के पास से 2.88 किलोग्राम चांदी के जेवर, 13.30 ग्राम सोने के आभूषण तथा घटना में प्रयुक्त एचएफ डीलक्स मोटरसाइकिल क्रमांक सीजी 10 बीएफ 2654 जब्त की है। आरोपी मनीष उर्फ राहुल मंडल के पास से चोरी की संपत्ति एवं अन्य सामान पूर्व में रेलवे पुलिस द्वारा जब्त किया जा चुका है। गिरफ्तार आरोपियों के खिलाफ थाना सीपत में अपराध क्रमांक 112/2026 के तहत धारा 303(2), 61(2), 112(1), 317(2), 313(2) बीएनएस के तहत कार्रवाई कर उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया है। इस कार्रवाई में एसीसीयू बिलासपुर और थाना सीपत पुलिस की संयुक्त टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर... पति-पत्नी के झगड़े में समझाइश देना पड़ा महंगा...नाराज पति ने युवक के पेट में घोंपा बटनदार चाकू, बिलासपुर:- मौत बनकर दौड़ी माजदा 407: सड़क किनारे बातचीत कर रहे तीन लोगों को कुचला, दो की मौके पर मौत... VIDEO:- बिलासपुर में खुलेआम बिक रही नशीले जहर की पुड़िया…एक वीडियो ने खोली कार्रवाई और संरक्षण की पो... पानी की मोटर बंद करने को लेकर दो पक्ष भिड़े... कई घायल, गाली-गलौज के बाद मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्... सीपत:- नींद की गोलियां खाकर स्कूल पहुंची 12वीं की छात्रा... प्रार्थना के दौरान बिगड़ी तबीयत, शिक्षको... भारतमाला फोरलेन पर दर्दनाक हादसा: रेलिंग से टकराई बाइक, पति-पत्नी की मौत, 16 वर्षीय बेटी गंभीर मस्तूरी थाना प्रभारी के बदलाव के बाद अब एएसआई ढोलाराम मरकाम लाइन अटैच,