बिलासपुर

सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान में बड़ी चोरी, सोने-चांदी के जेवर और 1 लाख नकदी समेत 3.67 लाख का माल पार

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम अमसेना में चोरों ने सीआईएसएफ उपनिरीक्षक के सूने मकान को निशाना बनाकर लाखों रुपये के जेवरात, नकदी और अन्य सामान चोरी कर लिया। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी जगदीश साहू ग्राम अमसेना स्थित सत्या पेट्रोल पंप के पास निवास करते हैं। वे सीआईएसएफ यूनिट-03 रिजर्व बटालियन, उत्तई भिलाई जिला दुर्ग में उपनिरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उन्होंने बताया कि 25 जून को सुबह करीब 10 बजे उनकी पत्नी उषा साहू और छोटा बेटा आदर्श साहू रिश्तेदारी में दशगात्र कार्यक्रम में शामिल होने के लिए जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बिरगांव गए थे। घर में ताला बंद था। 26 जून की सुबह करीब 9 बजे जब वे वापस लौटे तो मकान के मुख्य गेट का ताला और हैंडल लॉक टूटा हुआ मिला। अंदर जाने पर कमरे, बेडरूम, पूजा घर और बेटे के कमरे के ताले टूटे मिले। चोरों ने बेडरूम में रखी लोहे की अलमारी और बक्सों के ताले भी तोड़ दिए थे। कमरे में सामान बिखरा हुआ था और पूरा घर अस्त-व्यस्त मिला। अलमारी और बक्सों में रखे सोने के जेवरों में 3 तोला सोने की चेन, 3 तोला सोने का नेकलेस, दो जोड़ी सोने की बाली, अन्य सोने के आभूषण, चांदी के करधन, पायल और पैर पट्टी सहित करीब 2.67 लाख रुपये के जेवर चोरी हुए। इसके अलावा घर में रखी 1 लाख रुपये की नकदी भी गायब थी। चोर स्टेट बैंक ऑफ इंडिया चकरभाठा की चेकबुक, एटीएम कार्ड, जमीन के दस्तावेज, ऋण पुस्तिका, फोटो एलबम और मोटोरोला कंपनी का मोबाइल भी ले गए। कुल चोरी गए सामान की कीमत करीब 3 लाख 67 हजार रुपये बताई गई है। प्रार्थी की शिकायत पर हिर्री पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 305(ए) और 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर लिया है। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की जांच और संदिग्धों से पूछताछ कर चोरों की तलाश में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,