बिलासपुर

शहर में स्वास्थ्य विभाग की टीम निकली छापेमारी में…कई हॉस्पिटल और लैब में दी दबिश, एक लैब में लगा सील

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कलेक्टर अवनीश शरण के निर्देश पर स्वास्थ्य विभाग की टीम द्वारा बिलासपुर शहर के विभिन्न अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का औचक निरीक्षण कर दस्तावेजों की जांच की गई। टीम द्वारा मिशन अस्पताल, यूनिटी अस्पताल, मॉडर्न सोनोग्राफी सेंटर, ओम नर्सिंग होम सरकंडा, साई बाबा अस्पताल जरहाभाठा का निरीक्षण किया गया।

सिम्स अस्पताल के सामने स्थित मॉडर्न पैथोलैब द्वारा लैब संचालन हेतु वैध दस्तावेज निरीक्षण के दौरान प्रस्तुत नही किये जाने पर सीलबंद की कार्यवाही की गई। अनुपलब्ध दस्तावेज 03 दिवस के भीतर जमा करने के निर्देश संस्थानों के संचालक को दिए गए है।

गौरतलब है कि आयुष विभाग की संचालक नम्रता गांधी ने बिलासपुर भ्रमण के दौरान जिले में बेहतर स्वास्थ्य सेवाओं के लिए अस्पतालों एवं नर्सिंग होम का सतत निरीक्षण करने के निर्देश विभाग को दिए है।

इसी कड़ी में तहसीलदार शशिभूषण सोनी, मुकेश देवांगन व आकाश गुप्ता के नेतृत्व में स्वास्थ्य विभाग द्वारा तीन अलग-अलग टीम का गठन कर निरीक्षण किया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु... जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज सीपत: एक घंटे में साफ हुआ 25 बकरा-बकरियों का पूरा झुंड, पशुपालक किसान को 1.25 लाख का नुकसान, अज्ञात ... सरकारी शराब दुकानों में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी... फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए, 2 गिरफ... डंडे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, तबाह हुआ परिवार बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क की मांग पर सरकार का सकारात्मक संकेत VIDEO: न्यायधानी में फिर अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर तलवार से हमला… सरकंडा पुलिस ने गिरोह के 4 आ...