सीपत

सीपत: एक घंटे में साफ हुआ 25 बकरा-बकरियों का पूरा झुंड, पशुपालक किसान को 1.25 लाख का नुकसान, अज्ञात चोरों की तलाश में जुटी पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – जिले में पशु चोरी की घटनाएं थमने का नाम नहीं ले रही हैं। सीपत थाना क्षेत्र के ग्राम मटियारी में एक पशुपालक किसान की 25 नग बकरा-बकरियां चोरी हो गईं। चोरी हुए पशुओं की कीमत करीब 1 लाख 25 हजार रुपये बताई जा रही है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम मटियारी निवासी कपिल कुमार शिकारी बकरी पालन एवं पशु पालन का काम करते हैं। उन्होंने वर्ष 2025 में शनिचरी बाजार बिलासपुर से 15 नग बकरा-बकरी खरीदकर पालन शुरू किया था। समय के साथ बकरियों ने बच्चे दिए, जिससे उनके पास कुल 25 नग बकरा-बकरी हो गए थे। कपिल कुमार ने पुलिस को बताया कि 23 जून 2026 को सुबह करीब 8:30 बजे वह सभी बकरा-बकरियों को चराने के लिए ग्राम जांजी के चोहका खार की ओर ले गए थे। दोपहर करीब 12 बजे वह उन्हें ग्राम मटियारी स्थित बाबाधाम तालाब के पास खेत में चरने के लिए छोड़कर खाना खाने घर चले गए। करीब एक घंटे बाद जब वह वापस पहुंचे तो मौके से सभी 25 बकरा-बकरियां गायब मिलीं।उन्होंने आसपास काफी खोजबीन की, लेकिन पशुओं का कोई पता नहीं चल सका। इसके बाद 28 जून को कपिल कुमार पहलवान शिकारी के साथ सीपत थाना पहुंचे और चोरी की रिपोर्ट दर्ज कराई।
सीपत पुलिस ने मामले में अज्ञात आरोपी के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 303(2) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु... जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज सीपत: एक घंटे में साफ हुआ 25 बकरा-बकरियों का पूरा झुंड, पशुपालक किसान को 1.25 लाख का नुकसान, अज्ञात ... सरकारी शराब दुकानों में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी... फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए, 2 गिरफ... डंडे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, तबाह हुआ परिवार बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क की मांग पर सरकार का सकारात्मक संकेत VIDEO: न्यायधानी में फिर अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर तलवार से हमला… सरकंडा पुलिस ने गिरोह के 4 आ... बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क...