कवर्धा

प्रेमी युगल की फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश, नाबालिग लड़की के परिजनों ने कर दिया था शादी से इंकार….

रमेश राजपूत

कवर्धा – एक दूजे का होने की कसमें खा चुके एक प्रेमी युगल ने शायद परिजनों की इंकार मिलने से बेहद ही दुखद और घातक कदम उठाते हुए अपनी जिंदगी ही खत्म कर ली, जिसमें साथ रह नही पाने के गम में साथ मरने का निर्णय लेते हुए फांसी के फंदे पर झूल गए, फिलहाल घटना सामने आते ही पुलिस जांच में जुट गई है। मिली जानकारी के अनुसार जिले के पंडरिया थाना क्षेत्र में एक प्रेमी युगल की लाश आज फांसी के फंदे पर लटकी मिली है। दोनों के खुदकुशी करने की आशंका जताई जा रही है। ग्रामीणों के अनुसार दोनों मृतक ग्राम मझौली के रहने वाले थे। दोनों शादी कर एक साथ रहना चाहते थे लेकिन लड़की के घर वाले शादी की मंजूरी नहीं दे रहे थे। क्योंकि लड़की नाबालिग थी और शायद इसी वजह से दोनों ने आत्महत्या करली। एसपी शलभ कुमार सिन्हा ने बताया कि सूचना के बाद पुलिस घटना स्थल पर पहुंच गई है। मामले में छानबीन की जा रही है। पोस्टमार्टम के बाद जांच में तेजी आएगी।

युवा सोच पर हावी होती सोशल दुनिया

इस घटना ने एक बार फिर सोचने पर विवश कर दिया है कि युवा सोशल दुनिया की फेर में अपना जीवन भी खत्म कर सकता है, जबकि उसके पास कैरियर, परिवार, बेहतर शिक्षा, बेहतर जीवन शैली के उपाय उपलब्ध है। वह इतना स्वार्थी तक हो जा रहा है कि उसे अपने माता पिता, भाई बहन जैसे खून के रिश्तों तक कि कोई फिक्र नही है, लाइफ को हल्के में लेकर गलत निर्णय लिए जा रहे है, जिस पर गहन विचार की आवश्यकता है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...