बिलासपुर

जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज

रमेश राजपूत

बिलासपुर – हिर्री थाना क्षेत्र के ग्राम बोड़सरा में पुरानी जमीन विवाद की रंजिश को लेकर एक युवक के साथ मारपीट और चाकू से हमला करने का मामला सामने आया है। पीड़ित की शिकायत पर पुलिस ने आरोपी के खिलाफ अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम बोड़सरा निवासी समित कैवर्त टाइल्स मिस्त्री का काम करता है। उसने शिकायत दर्ज कराई कि 28 जून की सुबह करीब 7 बजे वह अपनी ब्रेकर मशीन को वेल्डिंग कराने के लिए गांव के कमल नेताम के घर के सामने ले गया था। इसी दौरान गांव का राम मोहन कौशिक वहां पहुंचा और पुराने जमीन विवाद को लेकर उसके साथ गाली-गलौज करने लगा। समित ने जब गाली देने से मना किया तो आरोपी ने जान से खत्म करने की धमकी देते हुए हाथ में रखे सब्जी काटने वाले चाकू से हमला कर दिया। हमले में उसके बाएं पैर के घुटने के नीचे और बाएं हाथ की कोहनी में चोट आई है।घटना के दौरान शोर सुनकर गांव के अन्य लोग मौके पर पहुंचे और बीच-बचाव किया, जिसके बाद आरोपी वहां से फरार हो गया। पीड़ित की रिपोर्ट पर हिर्री पुलिस ने आरोपी राम मोहन कौशिक के खिलाफ धारा 118(1), 296 और 351(3) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,