बिलासपुर

बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर…हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हुआ हादसा,

उदय सिंह

बिलासपुर – तिफरा स्थित ग्रैंड लोटस होटल में सोमवार को एक दर्दनाक हादसा सामने आया, जहां टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आने से एक युवा मजदूर की मौत हो गई। मृतक की पहचान चांटीडीह निवासी रोशन कुमार ध्रुव 19 वर्ष के रूप में हुई है। रोशन लंबे समय से टेंट लगाने का काम कर अपने परिवार का भरण-पोषण कर रहा था। मिली जानकारी के अनुसार, रोशन रविवार को अपने कुछ साथियों के साथ ग्रैंड लोटस होटल में टेंट लगाने पहुंचा था। काम के दौरान लोहे का टेंट किसी तरह बिजली के संपर्क में आ गया। जैसे ही रोशन ने टेंट को छुआ, वह तेज करंट की चपेट में आ गया और मौके पर ही गंभीर रूप से झुलस गया।हादसे के बाद वहां मौजूद साथी घबरा गए और तत्काल उसे इलाज के लिए सिम्स अस्पताल लेकर पहुंचे, लेकिन डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही सिम्स चौकी पुलिस ने अस्पताल से मेमो प्राप्त कर मामले को सिरगिट्टी थाना पुलिस को भेज दिया। पुलिस ने मर्ग कायम कर शव का पोस्टमार्टम कराया और मामले की जांच शुरू कर दी है। इधर, हादसे के बाद मृतक के परिजनों ने होटल प्रबंधन और संबंधित टेंट हाउस पर लापरवाही का आरोप लगाया है।परिजनों का कहना है कि टेंट लगाने के दौरान सुरक्षा के पर्याप्त इंतजाम नहीं किए गए थे। उन्होंने यह भी आरोप लगाया कि हादसे के बाद उन्हें किसी तरह की आर्थिक सहायता नहीं दी गई। पोस्टमार्टम के दौरान परिजनों ने सहयोग नहीं मिलने को लेकर नाराजगी जताई और कुछ समय के लिए हंगामे की स्थिति बन गई। बाद में टेंट हाउस संचालक और परिजनों के बीच बातचीत के बाद मामला शांत हुआ। स्थानीय लोगों का कहना है कि ग्रैंड लोटस होटल में पहले भी करंट लगने से एक बिजली मिस्त्री की मौत हो चुकी है।लगातार सामने आ रहे ऐसे हादसों ने होटल और निर्माण कार्यों में सुरक्षा व्यवस्था पर गंभीर सवाल खड़े कर दिए हैं। पुलिस अब पूरे मामले की जांच कर रही है और हादसे के कारणों का पता लगाया जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु... जमीन विवाद की रंजिश में युवक पर चाकू से हमला, हिर्री थाना क्षेत्र में हुई घटना, मामला दर्ज सीपत: एक घंटे में साफ हुआ 25 बकरा-बकरियों का पूरा झुंड, पशुपालक किसान को 1.25 लाख का नुकसान, अज्ञात ... सरकारी शराब दुकानों में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी... फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए, 2 गिरफ... डंडे से वार कर पत्नी को उतारा मौत के घाट...घरेलू विवाद ने लिया हिंसक रूप, तबाह हुआ परिवार बिलासपुर में सराफा महासम्मेलन, जेम्स एंड ज्वैलरी पार्क की मांग पर सरकार का सकारात्मक संकेत VIDEO: न्यायधानी में फिर अपराधियों का आतंक, घर में घुसकर तलवार से हमला… सरकंडा पुलिस ने गिरोह के 4 आ... बकरा-बकरी चोरी से लेकर 9 लाख की ठगी तक... रतनपुर पुलिस के शिकंजे में गिरोह, स्कॉर्पियो बनी दोनों वार... सीपत:- राखड़ डेम में करंट से मजदूर की हुई थी मौत...ठेका कंपनी के दो अधिकारियों पर गैर इरादतन हत्या क...