बिलासपुर

नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध…अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर,

उदय सिंह

बिलासपुर – शराब का नशा एक युवक को इतना भारी पड़ा कि उसकी लापरवाही का फायदा उठाकर अज्ञात लोग उसकी बाइक, मोबाइल और सोने के जेवर लेकर फरार हो गए। मामला थाना तोरवा क्षेत्र का है, जहां पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ चोरी का मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार ग्राम ढेंका में रहने वाले श्रवण कुमार ने शिकायत दर्ज कराई है कि वह फायनेंस कंपनी, व्यापार विहार बिलासपुर में काम करता है। 25 जून 2026 को सुबह करीब 11:30 बजे वह छाबड़ा पैलेस के पास स्थित शराब भट्ठी गया था। वहां चखना दुकान में शराब पीने के बाद जब वह अपनी पल्सर बाइक चालू करने लगा, तभी अधिक नशे के कारण वह वहीं गिर गया। श्रवण के मुताबिक, उसके गिरने के बाद दो अज्ञात व्यक्ति वहां पहुंचे। दोनों ने उसे उसकी बाइक पर बीच मे बैठाया। एक व्यक्ति बाइक चला रहा था, जबकि दूसरा पीछे बैठा था। वे उसे लेकर मुक्तिधाम पुल के पास पहुंचे और वहां छोड़कर चले गए। श्रवण वहीं सो गया। दोपहर करीब 1 बजे जब उसकी नींद खुली तो उसने देखा कि उसकी बाइक गायब थी। इसके साथ ही उसके पास रखे दो मोबाइल फोन, सोने की बाली और सोने की चैन भी नहीं थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत करीब 40 हजार रुपये बताई गई है। काफी तलाश करने के बाद भी जब बाइक और सामान का पता नहीं चला तो श्रवण ने थाना तोरवा पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ धारा 303(2)-BNS के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है।

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- तहसीलदार के आदेश के बाद भी नहीं मिला जमीन पर कब्जा... पीड़ित ने कलेक्टर-एसपी से लगाई न्याय... नाबालिग से अनाचार मामले में आरोपी गिरफ्तार...पढ़ाई के दौरान हुई पहचान का उठाया फायदा, ब्लैकमेल कर लग... नशे में धुत व्यक्ति को बनाया निशाना...बाइक-मोबाइल और सोने की बाली चोरी करने वाले दो आरोपी गिरफ्तार एनटीपीसी सीपत टाउनशिप के पंप हाउस में संविदा कर्मी की फांसी के फंदे पर मिली लाश....जांच में जुटी पुल... साइबर ठगी... वरिष्ठ नागरिक के बैंक खाते से करीब 2 लाख रुपये पार...सिरगिट्टी थाने में मामला दर्ज निर्माणाधीन भारतमाला मार्ग पर वाहनों की एंट्री पूरी तरह बंद, यातायात पुलिस की पहल रंग लाई, दुर्घटनाओ... प्रतिबंध के बावजूद बोरवेल खनन पड़ा भारी, प्रशासन ने जब्त किए दो वाहन, उल्लंघन करने वालों को कड़ी कार... नशे में चूर होकर बाइक सवार हुआ बेसुध...अज्ञात चोर ले उड़े पल्सर, मोबाइल और सोने के जेवर, पचपेड़ी :- सूने मकान पर चोरों का धावा, अलमारी का लॉकर तोड़ 4.50 लाख रुपये लेकर फरार, अज्ञात चोर बिलासपुर:- टेंट लगाने के दौरान करंट की चपेट में आया मजदूर...हुई दर्दनाक मौत, ग्रैंड लोटस होटल में हु...