जांजगीर चाँपा

नौकर ही निकला कार चोरी का मास्टरमाइंड… पुलिस और साइबर टीम ने मस्तूरी थाना क्षेत्र से किया गिरफ्तार,

उदय सिंह

जांजगीर-चांपा – श्रीकृष्णा इंफ्रा डेवलपर फर्म में ड्राइवर के रूप में काम करने वाला युवक मालिक की कार चुराकर फरार हो गया। घटना का खुलासा महज कुछ घंटों में चांपा पुलिस और साइबर सेल की संयुक्त कार्रवाई से हो गया। प्रार्थी पवन कुमार सोमानी ने रिपोर्ट दर्ज कराई थी कि उनकी टाटा हेक्सा कार CG11AP7788 जो 9 जून की रात गुरुद्वारा के सामने से चोरी हो गई। पुलिस अधीक्षक विजय कुमार पांडेय के निर्देशन में तत्काल जांच शुरू हुई। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक उमेश कश्यप और एसडीओपी यदुमणि सिदार के मार्गदर्शन में टीम गठित की गई। साइबर सेल ने घटनास्थल की बारीकी से जांच की और फर्म के कर्मचारियों से पूछताछ कर संदिग्धों की सूची बनाई। जांच में पूर्व ड्राइवर दिपांशु लहरे उम्र 19 वर्ष, निवासी किसान परसदा, मस्तुरी, बिलासपुर का नाम सामने आया, जो घटना के बाद से गायब था। तकनीकी साक्ष्य व फुटेज के आधार पर आरोपी को जयरामनगर रेलवे स्टेशन से गिरफ्तार किया गया। पूछताछ में आरोपी ने चोरी की बात स्वीकार की। उसने बताया कि कार से पैसा कमाने की नीयत से उसने गाड़ी चुराई और नंबर प्लेट को छिपा दिया। पुलिस ने आरोपी के कब्जे से 7 लाख की कार बरामद की। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी जयप्रकाश गुप्ता, साइबर प्रभारी सागर पाठक समेत पुलिस व साइबर टीम का सराहनीय योगदान रहा।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,