रायपुर

छत्तीसगढ़ में बड़ा पुलिस प्रशासनिक फेरबदल…24 आईपीएस अधिकारियों के तबादले, कई एसपी बदले,

रमेश राजपूत

रायपुर – छत्तीसगढ़ शासन के गृह पुलिस विभाग ने शुक्रवार को राज्य पुलिस प्रशासन में बड़ा फेरबदल करते हुए भारतीय पुलिस सेवा के 24 अधिकारियों के तबादले और नई पदस्थापनाओं के आदेश जारी किए हैं। यह आदेश तत्काल प्रभाव से आगामी निर्देश तक लागू रहेगा।
जारी आदेश के अनुसार अजय कुमार यादव को पुलिस महानिरीक्षक राजनांदगांव रेंज बनाया गया है, जबकि बालाजी राव सोमावार और प्रशांत कुमार अग्रवाल को पुलिस मुख्यालय, नवा रायपुर में पुलिस महानिरीक्षक के रूप में पदस्थ किया गया है।

वहीं प्रशांत कुमार ठाकुर एवं रामकृष्ण साहू को उप पुलिस महानिरीक्षक (डीआईजी) पुलिस मुख्यालय की जिम्मेदारी सौंपी गई है। जिला स्तर पर भी कई महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। धर्मेंद्र छवाई को कबीरधाम से स्थानांतरित कर छत्तीसगढ़ सशस्त्र बल की 8वीं वाहिनी राजनांदगांव का सेनानी बनाया गया है। चंद्रमोहन सिंह को दंतेवाड़ा का पुलिस अधीक्षक नियुक्त किया गया है।

त्रिलोक बंसल को बेमेतरा, सुनील शर्मा को सारंगढ़-बिलाईगढ़, जितेंद्र कुमार यादव को कबीरधाम, जहान किरण गंगाराम को बालोद, योगेश कुमार पटेल को सूरजपुर, राय गोवर्धन रामप्रवेश को बलौदाबाजार-भाटापारा, उमेश प्रसाद गुप्ता को बीजापुर, मयंक गुर्जर को सुकमा,

संदीप कुमार पटेल को नारायणपुर, भावना पाण्डेय को धमतरी तथा हरीश राठौर को कोरिया जिले का पुलिस अधीक्षक बनाया गया है। इस व्यापक प्रशासनिक फेरबदल को राज्य में पुलिस व्यवस्था को और अधिक प्रभावी, जवाबदेह तथा कानून-व्यवस्था को मजबूत बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
पति को जेल से निकालने के लिए गिरवी रखा मकान, अब जान बचाने पहुंची पुलिस के पास खराब समोसा की शिकायत करना पड़ा भारी…होटल संचालक ने ग्राहक को पीटा,तखतपुर बस स्टैंड के सत्यम स्वीट्स ... घर में काम करने वाली नौकरानी निकली मास्टरमाइंड... चेक चुराकर 85 हजार निकालने की कोशिश, सीपत : घर में टूटा ताला, आलमारी मिली खाली… 24 घंटे में पुलिस ने सुलझा दी लाखों की चोरी, भेष बदलकर गांजे की तस्करी का खेल बेनकाब, आरपीएफ ने दो तस्करों को दबोचा... अब तक 3 करोड़ से अधिक का गा... बालाजी गैस एजेंसी में छापे से हड़कंप: रिकॉर्ड में 864, मौके पर मिले सिर्फ 452 भरे सिलेंडर; 939 सिलें... बाघिन का खूनी हमला: जंगल में करिल काटने गए 25 वर्षीय युवक की मौत, गले पर मिले गंभीर ज़ख्म, छत्तीसगढ़ में 31 IPS अधिकारियों के तबादले… बड़े पैमाने पर जिम्मेदारियों में फेरबदल, शराबी पति की प्रताड़ना से परेशान नवविवाहिता ने लगाई थी फांसी, पति पर आत्महत्या के लिए दुष्प्रेरण का ... चिकन के बंटवारे पर खूनी तकरार: छोटे भाई ने बड़े भाई पर टांगी से किया जानलेवा हमला, भाभी भी घायल,