जांजगीर चाँपा

चर्चित कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई चोरी का पुलिस ने किया खुलासा…4 आरोपियों से लाखों का माल बरामद, सिलसिलेवार चोरियों में संलिप्त से सभी आरोपी,

रमेश राजपूत

जांजगीर चाम्पा – अकलतरा थाना क्षेत्र में हुई सिलसिलेवार चोरी का पुलिस ने पर्दाफाश कर दिया है। कस्तूरी ट्रेडर्स में हुई बड़ी चोरी के मामले में पुलिस एवं सायबर टीम की सक्रियता से 4 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से लगभग 3 लाख रुपये नगद, सोने-चांदी के जेवरात, 28 चांदी के सिक्के, घटना में प्रयुक्त दो मोटरसाइकिल और एक ऑटो बरामद किया गया है। प्रार्थी अर्चित अग्रवाल 21 से 23 नवंबर के बीच परिवार सहित शादी में गए थे। लौटने पर घर का ताला टूटा मिला। भीतर से नगदी, ज्वेलरी, चांदी के सिक्के और सीसीटीवी हार्डडिस्क चोरी पाए गए। मामले में अज्ञात आरोपियों के खिलाफ अपराध दर्ज कर विशेष टीम गठित की गई।

फॉरेंसिक, फिंगरप्रिंट और डॉग स्क्वॉड की मदद से जांच आगे बढ़ाई गई तथा शहर के सीसीटीवी फुटेज खंगाले गए। चार दिन की लगातार जांच में संजय नगर निवासी अफरोज खान और किशन कश्यप पर संदेह गहरा हुआ। पूछताछ में अफरोज ने अपने साथियों अनिल साहू व किशन कश्यप के साथ मिलकर चोरी करना स्वीकार किया। किशन पूर्व में कस्तूरी ट्रेडर्स में कार्य कर चुका था और घर की जानकारी रखता था। सभी ने मिलकर ताला तोड़कर सोने-चांदी के जेवर, नगदी और अन्य सामान बैग में भरकर ले जाने की बात कबूल की। चोरी के बाद वायरल सीसीटीवी फुटेज देखकर राजेश रगड़े, राजेश सिदार और सुभाष रगड़े ने आरोपियों को ब्लैकमेल कर चोरी की रकम में हिस्सा मांगा।

अफरोज ने बिलासपुर में सभी को उनका हिस्सा बांटा था। पुलिस ने इन्हीं में से सुभाष रगड़े, अफरोज खान, राजेश सगड़े और अनिल साहू को गिरफ्तार कर राशि और सामान जब्त किया। दो आरोपी अब भी फरार हैं। इसी गिरोह ने 24 और 25 नवंबर की रात मां मोबाइल और साईं डेलीनीड्स में भी चोरी करना स्वीकार किया है, जिसमें 13 हजार रुपये बरामद किए गए हैं। अकलतरा में लगातार हो रही चोरियों का खुलासा करने में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, एसडीओपी, थाना प्रभारी, सायबर टीम और अकलतरा पुलिस स्टाफ की अहम भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
तखतपुर:- पेट्रोल खत्म होने का बहाना बनाकर बाइक रोकी.. कंप्यूटर ऑपरेटर पर चाकू से जानलेवा हमला, VIDEO:-मस्तूरी में किराना दुकान का ताला तोड़कर चोरी…सीसीटीवी में कैद हुए दो अज्ञात आरोपी वृद्धा से ठगी, ऑटो गिरोह ले गया साढ़े 3 तोला सोना...नाती की तबीयत खराब होने का झांसा देकर ऑटो में बै... छत्तीसगढ़ में राजस्व प्रशासन में बड़ा फेरबदल: 57 तहसीलदारों और नायब तहसीलदारों के हुए तबादले, पचपेड़ी:- बातचीत से शुरू हुआ विवाद पहुंचा खूनी हमले तक, पुरानी रंजिश में मामा - भांजे पर नुकीले हथिय... बिस्तर में छिपे काल ने ली मासूम की जान...ज़हरीले करैत सांप के डसने से 10 वर्षीय गौरव की मौत घरेलू विवाद बनी हिंसक: जलती आग में दो साल की मासूम को फेंका.... ईलाज के दौरान हुई मौत, हत्या के आरोप... आधी रात प्रेमिका से मिलने पहुंचा युवक, भाई ने देख लिया तो फावड़े से उतारा मौत के घाट; 24 घंटे शव छिप... लंबित DA और पुरानी पेंशन समेत मांगों को लेकर लामबंद होंगे कर्मचारी...संघ ने बनाई आंदोलन की रणनीति, सीपत:- एनटीपीसी में कार्यस्थल बदलने की मांग के बीच संविदाकर्मी ने कीटनाशक का किया सेवन, हालत स्थिर