बिलासपुर

बुके नहीं… बुक दीजिए: जन्मदिन पर पुस्तक भेंट कर दिया ज्ञान और सकारात्मक सोच का संदेश

उदय सिंह

बिलासपुर – समाज में सकारात्मक बदलाव की दिशा में एक प्रेरणादायक पहल करते हुए होटल बंशीवाला के संचालक एवं समाजसेवी दिनेश चंदानी ने पुलिस उपमहानिरीक्षक (DIG) एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक (SSP) श्री रजनेश सिंह (IPS) को उनके जन्मदिवस के शुभ अवसर पर पुष्पगुच्छ के स्थान पर एक प्रेरणादायक पुस्तक भेंट कर हार्दिक शुभकामनाएँ दीं। इस अवसर पर उन्होंने संदेश दिया कि शुभ अवसरों पर केवल औपचारिकता निभाने के बजाय ऐसी उपयोगी भेंट दी जानी चाहिए, जो व्यक्ति के ज्ञान, विचार और व्यक्तित्व को समृद्ध बनाए।दिनेश चंदानी ने कहा कि पुस्तकें केवल उपहार नहीं, बल्कि ज्ञान, प्रेरणा और सकारात्मक सोच का माध्यम होती हैं।

यदि जन्मदिन, सम्मान समारोह या अन्य विशेष अवसरों पर बुके की जगह पुस्तक भेंट करने की परंपरा विकसित हो, तो समाज में पढ़ने की संस्कृति को बढ़ावा मिलेगा और नई पीढ़ी को भी ज्ञान अर्जित करने की प्रेरणा मिलेगी।इस अनूठी पहल की उपस्थित लोगों ने सराहना करते हुए इसे समाज के लिए अनुकरणीय बताया। उन्होंने कहा कि ऐसे छोटे-छोटे प्रयास समाज में बड़े बदलाव का आधार बन सकते हैं। “बुके नहीं… बुक दीजिए” अभियान लोगों को ज्ञान, संस्कार और सकारात्मक सोच से जोड़ने का सशक्त संदेश देता है तथा सभी से हर शुभ अवसर पर पुस्तक भेंट करने की अपील किया गया।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...