बिलासपुर

बिलासपुर: रफ्तार के राक्षस ने छीनी बुजुर्ग की सांसें, पीछे से मारी टक्कर, मौके पर हुई मौत, चालक पर गैर इरादतन हत्या का केस दर्ज।

उदय सिंह

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम चुमकवां में एक दर्दनाक सड़क हादसे में 65 वर्षीय बुजुर्ग की मौत हो गई। पुलिस ने मामले में मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता (BNS) की धारा 105 के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस के अनुसार, ग्राम चुमकवां निवासी विद्यासागर उर्फ करण नेताम ने रिपोर्ट दर्ज कराई कि उनके पिता दुर्गा प्रसाद नेताम भीख मांगकर अपना जीवनयापन करते थे। 15 जुलाई 2026 की दोपहर करीब 3:30 बजे वे ग्राम पेण्डरवा की ओर पैदल जा रहे थे। जब वे पेण्डरवा रोड पर रघुनंदन साहू और शिव कश्यप के प्लॉट के पास पहुंचे, तभी पीछे से आ रही मोटरसाइकिल क्रमांक CG-10-CB-6532 के चालक ने लापरवाही और तेज रफ्तार से वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से जोरदार टक्कर मार दी।हादसे में दुर्गा प्रसाद नेताम के सिर और पैर में गंभीर चोटें आईं, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। घटना की जानकारी आसपास मौजूद लोगों तथा परिजनों को मिली, जिसके बाद पुलिस को सूचना दी गई।
कोनी पुलिस ने शिकायत के आधार पर मोटरसाइकिल चालक के खिलाफ बीएनएस की धारा 105 के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस दुर्घटना के कारणों की जांच कर रही है तथा आरोपी चालक के विरुद्ध वैधानिक कार्रवाई की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...