बिलासपुर

बिलासपुर: मूसलाधार बारिश बनी काल! नाले के तेज बहाव में बह गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, घंटों की मशक्कत के बाद मिला शव

उदय सिंह

बिलासपुर – लगातार दो दिनों से हो रही मूसलाधार बारिश ने शहर में जनजीवन पूरी तरह प्रभावित कर दिया है। बारिश के चलते शहर के अधिकांश नाले उफान पर हैं। इसी बीच लिंगियाडीह और राजकिशोर नगर से होकर गुजरने वाले नाले में एक दर्दनाक हादसा हो गया, जहां 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला प्रमिला बाई तेज बहाव की चपेट में आकर बह गईं। काफी देर तक चले रेस्क्यू अभियान के बाद उनका शव शिला पार्क अपार्टमेंट के पास नाले किनारे झाड़ियों में बरामद किया गया।जानकारी के अनुसार, लगातार बारिश के कारण नाले का जलस्तर तेजी से बढ़ गया था और पानी का बहाव बेहद तेज था। इसी दौरान प्रमिला बाई नाले के तेज बहाव में बह गईं।

घटना की सूचना मिलते ही पुलिस, प्रशासन और बचाव दल मौके पर पहुंचे तथा कई घंटों तक महिला की तलाश में सर्च अभियान चलाया।बारिश के कारण तेज बहाव और कठिन परिस्थितियों के बीच राहत एवं बचाव कार्य जारी रहा। काफी मशक्कत के बाद पानी का बहाव कुछ कम होने पर शिला पार्क अपार्टमेंट के समीप नाले किनारे झाड़ियों में महिला का शव बरामद किया गया। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।लगातार हो रही बारिश को देखते हुए जिला प्रशासन ने नागरिकों से नदी-नालों, रपटों और जलभराव वाले क्षेत्रों से दूर रहने की अपील की है। प्रशासन ने कहा है कि मौसम अभी भी खराब बना हुआ है और नदी-नालों का जलस्तर लगातार बढ़ रहा है। ऐसे में अनावश्यक जोखिम उठाने से बचें तथा सुरक्षित स्थानों पर ही रहें।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...