मस्तूरी

बिलासपुर पुलिस के हत्थे चढ़ा अंतराज्यीय अफीम तस्कर…ट्रक से 2 किलोग्राम अफीम जब्त, मामले में जांच जारी,

उदय सिंह

मस्तूरी – स्थानीय पुलिस की आखों में धूल झोंक कर अफीम तस्करी करने वाले एक आरोपी को गिरफ्तार किया किया है। इस अंतराज्यीय गिरोह के तस्कर के कब्जे से पुलिस ने दो किलो अफीम बरामद किया है।

मिली जानकारी के अनुसार मस्तूरी पुलिस को राज्य विशेष शाखा से सूचना मिली कि महाराष्ट्र पासिंग ट्रक में अवैध मादक पदार्थ अफीम की सप्लाई हो रही है। जिसपर मस्तूरी पुलिस ने बिलासपुर ओर से आती हुई ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 को पाराघाट टोल प्लाजा बेरियर के पास रोककर तलाशी ली।

जिसपर अमृतसर पंजाब निवासी ड्राइवर नवनूर सिंह के कब्जे से दो किलो अफीम मिला। जिससे पूछताछ करने पर पुलिस को आरोपी ने बताया कि 04.11.24 को गुमला झारखण्ड से ट्रक क्रमांक एम.एच. 19 जे.डी. 7613 में लोहे का पाईप लोड कर सूरत, गुजरात के लिये निकला था। रास्ते में रांची-गुमला रोड के पास से अफीम लेकर भूसावल, महाराष्ट्र छोडने जा रहा था। उक्त मामले में धारा 18 नारकोटिक्स एक्ट के तहत कार्यवाही कर आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायालय पेश कर दिया है।

उक्त कार्यवाही में उदयन बेहार निरी. राजेष मिश्रा, अवनीश पासवान उप निरी . सुजान जगत, सउनि शिव चन्द्रा, धारा सिंह मरावी प्र. आर आतिष पारिक आर . तदबीर पोर्ते, दीपक उपाध्याय, अभिजीत डाहिरे, विकास राम, निखील राॅव, प्रषांत, चन्द्रषेखर सिह, केशव कश्यप, मिथलेष सोनवानी की पुलिस अधीक्षक बिलासपुर द्वारा सराहना की गई है एवं उचित पुरस्कार की घोषणा की गई है।

error: Content is protected !!
Letest
अज्ञात कारणों से युवक ने फांसी लगाकर की आत्महत्या..परिजनों ने शव वाहन सेवा पर उठाए सवाल, बिलासपुर: मूसलाधार बारिश बनी काल! नाले के तेज बहाव में बह गई 65 वर्षीय बुजुर्ग महिला, घंटों की मशक्क... बिलासपुर में भारी बारिश का असर: कई प्रमुख सड़कों पर जलभराव, प्रशासन ने जारी की एडवाइजरी बिलासपुर: मूसलाधार बारिश के बीच जिला प्रशासन का बड़ा फैसला... आज सभी स्कूलों में अवकाश घोषित VIDEO रतनपुर: नशेड़ी बेटे ने लकवाग्रस्त पिता को लाठी से पीट-पीटकर उतारा मौत के घाट, मां जान बचाकर भा... शराबी बेटे की हैवानियत... मां का कान दांत से काटा, बहू को बचाने पर बेरहमी से पीटा, निजी अस्पताल में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ के बीच मारपीट, दोनों पक्षों ने दर्ज कराई शिकायत भाजपा युवा मोर्चा का संगठन विस्तार: बिलासपुर ग्रामीण के प्रभारी बने विभूति कश्यप, सिद्धार्थ शर्मा को... कक्षा 7 के छात्र से कथित मारपीट और दुर्व्यवहार...शिक्षक के खिलाफ एफआईआर दर्ज, पचपेड़ी:- सावधान! सस्ते बीज और जैविक खाद के झांसे में न आएं... बाहरी ठग बना रहे किसानों को निशाना