बिलासपुर

बिलासपुर में एलएलबी छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पुलिस

उदय सिंह

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र के अशोक नगर में किराए के मकान में रह रहे 23 वर्षीय विधि छात्र ने कथित तौर पर जहरीला पदार्थ खाकर आत्महत्या कर ली। घटना से इलाके में सनसनी फैल गई। सूचना मिलने पर मौके पर पहुंची पुलिस को कमरे से एक सुसाइड नोट भी मिला है, जिसमें छात्र ने अपने इस कदम के लिए परिजनों से माफी मांगी है। फिलहाल पुलिस आत्महत्या के कारणों की जांच में जुटी हुई है। मिली जानकारी के अनुसार सूरजपुर जिले के निवासी अभिषेक यादव 23 वर्ष पिता गुरुप्रसाद यादव, बिलासपुर के एक निजी महाविद्यालय में एलएलबी की पढ़ाई कर रहे थे। उनके पिता पुलिस विभाग में उप निरीक्षक के पद पर पदस्थ हैं। उच्च शिक्षा के लिए बिलासपुर आए अभिषेक अशोक नगर स्थित एक किराए के कमरे में रहकर अध्ययन कर रहे थे। बताया गया कि गुरुवार को अभिषेक कॉलेज से लौटने के बाद अपने कमरे में चले गए थे। इसके बाद वे बाहर नहीं निकले। शुक्रवार शाम तक कमरे का दरवाजा नहीं खुलने पर मकान मालिक ने दोस्तो से संपर्क किया, फिर मौके पर पहुँचे दोस्तो ने कमरे के भीतर झांककर देखा तो अभिषेक अचेत अवस्था में पड़े मिले। सूचना मिलते ही सरकंडा पुलिस मौके पर पहुंची और जांच शुरू की। पुलिस ने कमरे की तलाशी के दौरान एक सुसाइड नोट बरामद किया, जिसमें अभिषेक ने अपने परिजनों से माफी मांगते हुए आत्महत्या जैसा कदम उठाने का उल्लेख किया है। हालांकि, नोट में आत्महत्या के स्पष्ट कारण का उल्लेख है या नहीं, इसकी जानकारी पुलिस ने सार्वजनिक नहीं की है। पुलिस ने पंचनामा कार्रवाई के बाद शव को पोस्टमार्टम के लिए सिम्स भेजा। शनिवार को परिजनों की मौजूदगी में पोस्टमार्टम के बाद शव उन्हें सौंप दिया गया। सरकंडा थाना पुलिस ने मर्ग कायम कर छात्र के मोबाइल फोन, कॉल डिटेल और अन्य परिस्थितियों की जांच शुरू कर दी है, ताकि आत्महत्या के वास्तविक कारणों का पता लगाया जा सके।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...