बिलासपुर

सरकंडा: किराना दुकान का दरवाजा उखाड़कर 2.50 लाख नकदी समेत 3 लाख से अधिक की चोरी,

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सरकंडा थाना क्षेत्र में चोरों ने एक किराना दुकान को निशाना बनाते हुए करीब तीन लाख रुपये की चोरी की वारदात को अंजाम दिया। अज्ञात बदमाश दुकान के पीछे का दरवाजा उखाड़कर अंदर घुसे और नकदी, इलेक्ट्रॉनिक सामान तथा महत्वपूर्ण दस्तावेज लेकर फरार हो गए। घटना की शिकायत पर सरकंडा पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 305 एवं 331(4) के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार, प्रार्थी आशीष साहू, निवासी चिंगराजपारा प्रभात चौक, सरकंडा, की हर्ष किंगडम अपार्टमेंट के सामने गोपाल किराना दुकान संचालित है। आशीष ने बताया कि वह 15 जुलाई की रात करीब 10 बजे दुकान बंद कर घर चले गए थे। अगले दिन 16 जुलाई की सुबह करीब 9 बजे जब दुकान पहुंचे तो पीछे का दरवाजा टूटा हुआ मिला।

दुकान के अंदर सामान की जांच करने पर पता चला कि चोरों ने सैमसंग कंपनी की स्मार्ट वॉच, एयरफोन, एक पर्स, जिसमें उनके भतीजे अंकित साहू का पैन कार्ड, आधार कार्ड और एक्टिवा वाहन क्रमांक CG 10 AJ 8414 का आरसी कार्ड रखा था, चोरी कर लिया। इसके अलावा चांदी का सिक्का, चांदी की लक्ष्मी-गणेश की मूर्तियां तथा दुकान में रखी 2.50 लाख रुपये की नकदी भी गायब थी। चोरी गए सामान की कुल कीमत लगभग 3 लाख रुपये बताई गई है। पीड़ित ने दुकान का पूरा सामान मिलान करने के बाद 17 जुलाई को सरकंडा थाने पहुंचकर रिपोर्ट दर्ज कराई। पुलिस ने अज्ञात चोरों के खिलाफ अपराध दर्ज कर घटनास्थल का निरीक्षण किया है। आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली जा रही है और संदिग्धों की तलाश शुरू कर दी गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...