बिलासपुर

प्रमोद अग्रवाल ने संभाली रोटरी ई-क्लब की कमान, रौनक साव बने सचिव….रोटरी ई-क्लब के 9वें इंस्टॉलेशन समारोह में नए नेतृत्व का हुआ पदभार ग्रहण

रमेश राजपूत

बिलासपुर – रोटरी ई-क्लब ऑफ बिलासपुर यूनाइटेड का 9वां इंस्टॉलेशन समारोह गरिमामय और उत्साहपूर्ण वातावरण में आयोजित किया गया। समारोह में क्लब के सदस्यों, उनके परिवारों, शहर के विभिन्न रोटरी क्लबों के अध्यक्षों, सचिवों, वरिष्ठ रोटेरियंस और गणमान्य नागरिकों की उल्लेखनीय उपस्थिति रही। कार्यक्रम के दौरान नए पदाधिकारियों ने पदभार ग्रहण किया और आगामी वर्ष के लिए सेवा कार्यों की रूपरेखा प्रस्तुत की। समारोह के मुख्य अतिथि डॉ. हिमांशु द्विवेदी ने अपने संबोधन में रोटरी के सेवा, संवेदनशीलता और सामाजिक उत्तरदायित्व के मूल्यों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समाज की वास्तविक सेवा वही है, जिसमें लोगों की आवश्यकताओं को समझते हुए मानवीय दृष्टिकोण के साथ कार्य किया जाए। उन्होंने रोटरी को समाज में सकारात्मक परिवर्तन का प्रभावी माध्यम बताते हुए सभी सदस्यों से सेवा को जीवन का उद्देश्य बनाने का आह्वान किया। विशिष्ट अतिथि डॉ. देविंदर सिंह ने टीमवर्क और सामूहिक सहभागिता को किसी भी संस्था की सफलता की कुंजी बताया। उन्होंने क्लब में शामिल हुए नौ नए सदस्यों का स्वागत करते हुए उन्हें रोटरी के सेवा कार्यों में सक्रिय भूमिका निभाने के लिए प्रेरित किया।

वहीं गेस्ट ऑफ ऑनर एवं सहायक प्रांतपाल रोटेरियन नवीन सिस्तला ने रोटरी के गौरवशाली इतिहास, वैश्विक विस्तार और विभिन्न देशों में संचालित सेवा परियोजनाओं की जानकारी साझा करते हुए नए नेतृत्व को शुभकामनाएं दीं। इस अवसर पर निवर्तमान अध्यक्ष रोटेरियन डॉ. सिद्धार्थ वर्मा ने अपने कार्यकाल की उपलब्धियों और सेवा परियोजनाओं का वार्षिक प्रतिवेदन प्रस्तुत किया तथा पूरे वर्ष मिले सहयोग के लिए सभी सदस्यों का आभार व्यक्त किया। रोटरी की परंपरा के अनुसार कॉलर एक्सचेंज के माध्यम से उन्होंने अध्यक्ष पद की जिम्मेदारी रोटेरियन प्रमोद अग्रवाल को सौंपी। साथ ही रोटेरियन रौनक साव ने सचिव तथा रोटेरियन विमलेश अग्रवाल ने कोषाध्यक्ष का कार्यभार संभाला। अपने प्रथम अध्यक्षीय उद्बोधन में प्रमोद अग्रवाल ने कहा कि नए कार्यकाल में क्लब का विशेष फोकस स्थायी और प्रभावी सेवा परियोजनाओं, सदस्य सहभागिता, मजबूत फेलोशिप और समाज पर सकारात्मक एवं दीर्घकालिक प्रभाव छोड़ने वाले कार्यों पर रहेगा। उन्होंने सभी सदस्यों से एकजुट होकर रोटरी के आदर्शों को जन-जन तक पहुंचाने का आह्वान किया।समारोह के दौरान अखिलेश अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, अनुमय श्रीवास्तव, अविनाश अग्रवाल, डॉ. रवि शेखर, गिरीश आहूजा, नवदीप अरोड़ा, शरद अग्रवाल और विशाल जैन सहित नौ नए सदस्यों का विधिवत अधिष्ठापन किया गया। कार्यक्रम के अंत में सचिव रोटेरियन रौनक साव ने सभी अतिथियों और सहयोगियों का आभार व्यक्त किया। कार्यक्रम का संचालन डॉ. अनुभूति प्रजापति ने किया। समारोह के उपरांत स्नेहभोज का आयोजन हुआ, जिसमें उपस्थित सदस्यों ने फेलोशिप को और मजबूत बनाने का संकल्प लिया। इस अवसर पर शहर के अनेक उद्योगपति, समाजसेवी, वरिष्ठ रोटेरियंस एवं गणमान्य नागरिक भी बड़ी संख्या में मौजूद रहे।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...