बिलासपुर

अपराधियों पर नकेल कसने पुलिस निकली सर्चिंग में….जगह जगह चलाया गया अभियान, कई संदिग्धों पर हुई कार्रवाई

रमेश राजपूत

बिलासपुर – जिले के ग्रामीण एवं शहरी थाना क्षेत्रों में एक विशेष अभियान चलाया गया। सुबह 5:00 से 9:00 बजे तक संचालित इस अभियान में जिले के लगभग सभी होटलों,सराय,रैनबसेरा, धर्मशाला, रेलवे स्टेशन, आदतन बदमाशों के निवास स्थान वाली बस्तियों, संदेही एवं वारंटी लोगों की गुजर जाँच, बाहर राज्यों से आए बंजारा, डेरा-फेरी वालों तथा अन्य संदेही व्यक्तियों की सरप्राइज चेकिंग की गयी। इस सरप्राइज चैकिंग का उद्देश्य शहर में बढ़ रही चोरी की घटनाओं पर अंकुश लगाना

, असामाजिक तत्वों पर लगाम लगाना, ऐसे स्थानों पर होने वाली विभिन्न अवैध गतिविधियों पर रोक लगाना, निगरानी बदमाशों की गुजर जाँच, संदेहियों और वारंटियों की चेकिंग एवं वारंट तामीली करना था। इस विशेष चेकिंग अभियान के अंतर्गत ग्रामीण क्षेत्रों में कुल विभिन्न स्थानों पर पाए गए कुल 200 से अधिक व्यक्तियों को चेक किया गया तथा 180 से अधिक लोगों की मुसाफिरी दर्ज की गयी। वहीं एक संदेही व्यक्ति को थाना लेकर उसके विरुद्ध जाब्ता फौजदारी की धारा 109 की कार्यवाही की जा रही है।

इस अभियान के दौरान यातायात नियमों का उल्लंघन कर यातायात व्यवस्था बिगाड़ने वाले व्यक्तियों पर 1800₹ अर्थदण्ड भी अधिरोपित किया गया है। वहीं शहरी थाना क्षेत्रों में चेकिंग अभियान के अंतर्गत लगभग 300 से अधिक व्यक्तियों को चेक कर उनकी मुसाफिरी दर्ज की गयी। 4 संदेहियों के विरुद्ध जाब्ता फौजदारी धारा 109 की कार्यवाही भी की जा रही है।

सरकंडा थाना क्षेत्रान्तर्गत इस अभियान में 1 स्थायी वारंट तथा 7 गिरफ्तारी वारंट भी तामील किए गए हैं। इस अभियान में जिले के सभी राजपत्रित अधिकारी, सभी थाना प्रभारी तथा संबंधित थानों सहित रक्षित केंद्र का स्टाफ मौजूद रहा।

error: Content is protected !!
Letest
एसएसपी का प्रशासनिक एक्शन...कई थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर, पचपेड़ी:- रथयात्रा मेले में युवक पर चाकू से हमला...चार आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज रौशन सिंह बने भाजयुमो मुंगेली जिला सह-प्रभारी....युवा नेतृत्व को अवसर देकर आगे बढ़ा रही भाजपा, प्रमोद अग्रवाल ने संभाली रोटरी ई-क्लब की कमान, रौनक साव बने सचिव....रोटरी ई-क्लब के 9वें इंस्टॉलेशन ... सरकंडा: किराना दुकान का दरवाजा उखाड़कर 2.50 लाख नकदी समेत 3 लाख से अधिक की चोरी, जमीन विवाद में पति पत्नी की निर्मम हत्या.. शव जलाकर सबूत मिटाने की कोशिश, ब्लाइंड डबल मर्डर का हुआ ख... भारी बारिश के अलर्ट पर बिलासपुर में हाई अलर्ट... कलेक्टर ने जारी किए सख्त निर्देश बिलासपुर में एलएलबी छात्र ने की आत्महत्या, कमरे से मिला सुसाइड नोट, मोबाइल और कॉल डिटेल खंगाल रही पु... VIDEO:- रतनपुर NH बाईपास पर बड़ा हादसा.. अनियंत्रित ट्रेलर पलटा, सफाई कर रही महिला की दबकर मौत,मेंटे... NH-49 पर लूटपाट का पर्दाफाश, पुलिस का बड़ा एक्शन, दो लुटेरे गिरफ्तार; हथियार, मोबाइल, नकदी और वारदात...