बिलासपुर

लापरवाही :- रेलवे ट्रैक पर बैठकर देख रहे थे मोबाईल…. तभी मौत बनकर पहुँची एक्सप्रेस ट्रेन, 2 लोगों को गंवाने पड़े अपने पैर

भुवनेश्वर बंजारे

बिलासपुर – सोशल मीडिया के चक्कर में एक 20 साल के युवक और 50 वर्षीय व्यक्ति ने अपने दोनो पैर गंवा दिए है। रेल्वे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देखने के दौरान दोनो ट्रेन कि चपेट में आ गए। इस घटना के कारण दोनो को अपना अपना पैर गंवाना पड़ा। मिली जानकारी के अनुसार यह पूरा मामला सिविल लाइन थाने क्षेत्र अंतर्गत अमेरी फाटक के पास का बताया जा रहा है। जहा बुधवार को वसुंधरा नगर में रहने वाले सतीश मनहर और सुनील दीवाकर सहित अन्य युवक रात में वसुंधरा नगर स्थित अमेरी फाटक के पास रेलवे ट्रैक पर बैठकर मोबाइल देखते हुए आपस में बाचतीत कर रहे थे। इसी दौरान अचानक एक्सप्रेस ट्रेन तेज रफ्तार से आई। इधर मोबाइल देख रहे अधेड़ और युवक को ट्रेन आने की भनक तक नहीं लगी। जब तक वो संभल पाते और अपने आप को बचाने की कोशिश करते, लेकिन तब तक दोनों ट्रेन की चपेट में आ चुके थे। जिसके चलते ट्रेन की चपेट में आने से युवक और अधेड़ का पैर कट गया। इस हादसे के बाद वहां युवकों की भीड़ जुट गई। तभी वहां से मालगाड़ी भी गुजर रहे थी। उसके चालक ने घायल युवकों को देखकर हादसे की सूचना उसलापुर स्टेशन में स्टेशन मास्टर को दी। जिसके बाद स्टेशन मास्टर ने 108 को कॉल किया। जिन्होंने दोनो घायलों को इलाज के लिए सिम्स में भर्ती कराया गया है। वही मामले में स्थानीय पुलिस जांच में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
जलभराव के विरोध में नेशनल हाईवे पर चार घंटे चक्काजाम..सरपंच पति सहित ग्राम धूमा के ग्रामीणों पर अपरा... रायगढ़: सुनसान घर में मां-बेटी की खून से लथपथ लाश... 10 माह की मासूम की भी बेरहमी से हत्या, दोहरे हत्... ऑपरेशन के बाद हॉस्पिटल में मरीज की मौत.. परिजनों ने नोबल हॉस्पिटल प्रबंधन पर इलाज में लापरवाही का लग... श्री संस्कार फाउंडेशन के रक्तदान शिविर में 40 यूनिट रक्त संग्रहित, युवाओं ने दिखाई मानव सेवा की मिसा... कोटा:- अमाली के उसी कुएं ने फिर ली एक जान... लापता महिला का शव मिलने से गांव में दहशत इंस्टाग्राम पर दोस्ती, वीडियो कॉल और फिर ब्लैकमेल... अश्लील वीडियो वायरल करने वाला आरोपी कोलकाता से ... काम क्यों नहीं करते' कहने पर भड़का बेटा... लकड़ी की फाड़ी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार, कोटा:- अपराधियों के हौसले बुलंद: घर में घुसकर एयरगन के दम पर लूट... बुजुर्ग पति- पत्नी से मारपीट कर ... VIDEO रतनपुर:- नशे में खूनी खेल, छत पर चढ़कर ईंट से सिर कुचला, हंसिया से किए वार, युवक की निर्मम हत्... एसएसपी का प्रशासनिक एक्शन...कई थाना प्रभारियों समेत 16 पुलिसकर्मी इधर से उधर,