बिलासपुर

जलभराव के विरोध में नेशनल हाईवे पर चार घंटे चक्काजाम..सरपंच पति सहित ग्राम धूमा के ग्रामीणों पर अपराध दर्ज,

उदय सिंह

बिलासपुर – सिरगिट्टी थाना क्षेत्र के ग्राम धूमा में जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों द्वारा नेशनल हाईवे पर किए गए चक्काजाम के मामले में पुलिस ने छह नामजद आरोपियों सहित अन्य लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस के अनुसार बिना पूर्व सूचना के सड़क जाम किए जाने से करीब चार घंटे तक आवागमन प्रभावित रहा और एम्बुलेंस समेत कई वाहन फंसे रहे। थाना सिरगिट्टी पुलिस के अनुसार 18 जुलाई 2026 की सुबह ग्राम धूमा नेशनल हाईवे पर जलभराव से नाराज ग्रामीणों ने सड़क पर उतरकर प्रदर्शन शुरू कर दिया। सूचना मिलने पर पुलिस टीम मौके पर पहुंची, जहां विवेक पटेल, लक्ष्मण पटेल, जितेन्द्र पटेल, मिनी पटेल, कविता पटेल एवं अन्य लोग सड़क के बीच खड़े होकर आवागमन रोक रहे थे। पुलिस का कहना है कि प्रदर्शनकारियों को कई बार समझाइश देकर सड़क खाली करने के लिए कहा गया, लेकिन उन्होंने रास्ता नहीं छोड़ा। सुबह करीब 9 बजे से दोपहर 1 बजे तक हाईवे जाम रहने से आम नागरिकों, यात्रियों और मरीजों को लेकर जा रही एम्बुलेंस को भी परेशानी का सामना करना पड़ा। पुलिस ने आरोप लगाया है कि बिना किसी पूर्व अनुमति या सूचना के एकत्र होकर राष्ट्रीय राजमार्ग पर बलपूर्वक आवागमन बाधित किया गया। मामले में विवेक पटेल, लक्ष्मण पटेल, जितेन्द्र पटेल, मिनी पटेल, कविता पटेल सहित अन्य के खिलाफ भारतीय न्याय संहिता की धारा 126(2) और 191(2) के तहत अपराध दर्ज कर विवेचना शुरू कर दी गई है। वहीं, जलभराव की समस्या को लेकर ग्रामीणों में लंबे समय से नाराजगी बनी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...