बिलासपुर

बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना से दबोचा गया एक और फरार आरोपी, दो की तलाश में कई राज्यों में पुलिस की दबिश

उदय सिंह

बिलासपुर – नूतन चौक स्थित बाल संप्रेक्षण गृह में सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे की हत्या के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है। वारदात के बाद फरार हुए चार आरोपियों में से एक विशाल चौबे को बिहार की राजधानी पटना से गिरफ्तार कर लिया गया है। इससे पहले पुलिस एक अन्य आरोपी दिनेश राठिया को प्रयागराज से पकड़ चुकी है।

अब भी दो आरोपी फरार हैं, जिनकी तलाश में पुलिस की विशेष टीमें लगातार संभावित ठिकानों पर दबिश दे रही हैं। एसएसपी रजनेश सिंह ने बताया कि आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए कई राज्यों में पुलिस टीमों को भेजा गया था। तकनीकी साक्ष्यों, मुखबिरों से मिली सूचना और लगातार निगरानी के आधार पर विशाल चौबे को पटना से गिरफ्तार किया गया। उन्होंने भरोसा दिलाया कि फरार दोनों आरोपियों को भी जल्द गिरफ्तार कर पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा। गौरतलब है कि 11-12 जुलाई की दरमियानी रात बाल संप्रेक्षण गृह में पदस्थ सहायक सह रात्रि चौकीदार नरेंद्र कुमार खाण्डे 42 वर्ष की हत्या कर दी गई थी। घटना के बाद संस्थान में हड़कंप मच गया था। सूचना मिलते ही पुलिस और फोरेंसिक टीम मौके पर पहुंची और जांच शुरू की।

मृतक के परिजनों का आरोप है कि नरेंद्र कुमार खाण्डे के हाथ-पैर बांधकर उनके साथ बेरहमी से मारपीट की गई। इसके बाद गला दबाकर उनकी हत्या कर दी गई और मुंह में कपड़ा ठूंस दिया गया, ताकि वे शोर न मचा सकें। प्रारंभिक जांच में पुलिस के सामने आया कि वारदात को बाल संप्रेक्षण गृह में बंद चार बंदियों ने मिलकर अंजाम दिया और हत्या के बाद सभी फरार हो गए।

इसके बाद प्रदेश सहित पड़ोसी राज्यों की पुलिस को अलर्ट किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से पूछताछ जारी है, जिससे फरार आरोपियों और हत्या की पूरी साजिश से जुड़े अहम सुराग मिल रहे हैं। पुलिस का कहना है कि जल्द ही सभी आरोपियों की गिरफ्तारी के साथ पूरे हत्याकांड का खुलासा किया जाएगा।

error: Content is protected !!
Letest
सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो पुलिसकर्मी गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त सोते रह गए मालिक....सेंध लगाकर 11 बकरा-बकरियां चुरा ले गए बदमाश, ग्रामीणों में दहशत बिलासपुर:- शासन का बड़ा प्रशासनिक फैसला... डॉ. अजय कौशिक को सौंपा गया डीईओ का अतिरिक्त प्रभार आरटीई के तहत निजी स्कूलों में प्रवेश के लिए 22 जुलाई से आवेदन... 5 अगस्त अंतिम तिथि महामाया मंदिर चोरी का पर्दाफाश: एक साल पुराने केस सहित दो वारदातें सुलझीं, 1.75 लाख के आभूषण बरामद छत्तीसगढ़ पुलिस विभाग में बड़ा प्रशासनिक फेरबदल.. 36 ASP और 92 DSP स्तर के अधिकारियों का तबादला, केंद्रीय जेल बिलासपुर में फिर कैदी की मौत....एक माह में चौथी घटना से उठे सवाल, पीएम रिपोर्ट से होगा ... बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना से दबोचा गया एक और फरार आरोपी, दो की तलाश में कई राज्यों में पुलि...