मुंगेली

जमीन विवाद बना हत्या की वजह, बैंक से अपहरण कर युवक की पीट-पीटकर हत्या, पांच आरोपी गिरफ्तार,

टेकचंद कारड़ा

मुंगेली – जिले के जरहागांव थाना क्षेत्र में जमीन विवाद के चलते युवक के अपहरण के बाद उसकी हत्या करने वाले पांच आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है, जबकि एक आरोपी अभी भी फरार है।
मामला जरहागांव थाना क्षेत्र के ग्राम बरेला का है, जहां 26 दिसंबर को दोपहर करीब 2.30 से 3 बजे के बीच पंजाब नेशनल बैंक परिसर से 21 वर्षीय राजकुमार धुरी का अपहरण कर लिया गया था। राजकुमार, अपने पिता बेनीराम धुरी के साथ चल रहे जमीन विवाद के कारण आरोपियों के निशाने पर था। आरोप है कि जमीन बिक्री से इनकार करने को लेकर आरोपियों ने पहले धमकी दी और फिर आपराधिक षड्यंत्र के तहत युवक का अपहरण कर मारपीट की, जिससे उसकी मौत हो गई।

पुलिस के अनुसार, आरोपियों ने राजकुमार को कार में बैठाकर किसी अन्य स्थान पर ले जाकर बेरहमी से पीटा और गंभीर हालत में उसके घर के पास फेंक दिया। परिजन उसे तखतपुर सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर पहुंचे, जहां डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया।घटना के बाद पुलिस थाना जरहागांव में मर्ग दर्ज किया गया। विवेचना के दौरान पर्याप्त साक्ष्य मिलने पर पुलिस ने हत्या, अपहरण और आपराधिक षड्यंत्र सहित अन्य धाराओं में अपराध पंजीबद्ध किया।
पुलिस अधीक्षक मुंगेली भोजराम पटेल के निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक नवनीत कौर छाबड़ा और एसडीओपी मयंक तिवारी के मार्गदर्शन में विशेष टीम गठित की गई।

मुखबिर सूचना और तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर पुलिस ने संतोष कुमार साहू, पोमेश साहू, सोनू राम साहू, उत्तम साहू और समीर कोशले को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जहां उन्होंने अपराध स्वीकार किया।आरोपियों की निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त कार, एक मोटरसाइकिल और एक स्कूटी जब्त की गई। सभी आरोपियों को 28 दिसंबर 2025 को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है। पुलिस फरार आरोपी की तलाश में लगातार दबिश दे रही है।इस कार्रवाई में थाना जरहागांव और साइबर सेल की टीम की भूमिका सराहनीय रही।

error: Content is protected !!
Letest
सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे, VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स... बिलासपुर:- पिकनिक पार्टी के बाद गला दबाकर किन्नर की हत्या...दूसरे किन्नर ने दिया घटना को अंजाम, पुलि... सर्पदंश मुआवजा घोटाला: CIMS चौकी के दो नगरसैनिक गिरफ्तार... बने थे 'सूचना एजेंट', शव पहुंचते ही सक्र... मस्तूरी: स्कूल से लौटी मासूम की घर पहुंचने से पहले ही थम गई सांसे... तेज रफ्तार बाइक ने छीनी सात साल... बिरकोना में जुए के फड़ पर पुलिस का धावा, 9 जुआरी गिरफ्तार... 20 हजार नकद, 9 मोबाइल और बाइक जब्त