कोटा

33 वर्षीय युवक ने कुएं के अंदर फांसी लगाकर की आत्महत्या… पुलिस मर्ग कायम कर जुटी जांच में

ठा.प्रेम सोमवंशी कोटा

कोटा – नगर के पड़ाव पारा स्थित पुरानी माचिस फैक्ट्री और वर्तमान में सरस्वती शिशु मंदिर स्कूल के मैदान के कुएं के अंदर 33 वर्षीय युवक की लाश मिली है जिसकी सूचना लोगों ने परिजनों को दी और परिजनों ने कोटा पुलिस को जानकारी दी, जिसके बाद घटना स्थल पुलिस पहुँच कर पंचनामा कार्यवाही के बाद शव को बाहर निकाल कार्रवाई में जुट गई है।

मिली जानकारी के अनुसार मृतक दुर्गेश साहू पिता लहारु राम साहू 33 वर्ष पड़ाव पारा कोटा का निवासी है जो कल दोपहर 2 बजे से घर से निकला हुआ था जिसकी खोजबीन परिवार वाले रात भर करते रहे पर उसका कही पता नही चला। आज सुबह स्थानीय लोगों ने कुएं के पास शर्ट और पेंट रखा हुआ देखा और जिससे उन्हें कुछ शक हुआ और कुएं में झांक कर देखा तो दुर्गेश साहू कुएं के अन्दर फाँसी पर लटका हुआ मिला जिसके बाद मृतक के परिजनों को इसकी जानकारी दी।

जिसके बाद घटना स्थल पर पहुँचकर देखा जिसके बाद कोटा थाना पहुँचकर इसकी रिपोर्ट दर्ज कराई। मृतक के परिजनों ने बताया कि मृतक पडाव पारा के प्राथमिक शाला में पियून था और सब्जी बेचने का काम करता था और कुछ दिनों से मानसिक रूप परेशान था किसी से ज्यादा बात नही करता था। कोटा पुलिस ने परिजनों का बयान दर्ज कर मर्ग कायम कर शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजकर आगे की विवेचना कार्यवाही में जुट गई है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...