बिलासपुर

ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित… फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी से पुलिस भी हैरान

उदय सिंह

बिलासपुर – तारबहार थाना क्षेत्र स्थित क्रांति नगर के पूजा अपार्टमेंट में एक मकान से करीब 9 लाख रुपये मूल्य के सोने के जेवर चोरी होने का मामला सामने आया है। घटना की शिकायत पर पुलिस ने अज्ञात आरोपी के खिलाफ बीएनएस की धारा 305(ए) एवं 331(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार प्रार्थी अभय अग्रवाल, जो शिक्षकीय कार्य करते हैं, पूजा अपार्टमेंट के ए-401 फ्लैट में परिवार सहित रहते हैं। उन्होंने शिकायत में बताया कि 30 जून 2026 की शाम करीब 4 से 5 बजे उन्होंने और उनकी पत्नी शेफाली कलानोरिया ने शयन कक्ष की आलमारी में रखे लॉकर की जांच की थी। उस समय सभी जेवर सुरक्षित थे। इसके बाद 20 जुलाई 2026 की शाम करीब 5 बजे उनकी पत्नी ने आलमारी खोलकर लॉकर देखा तो उसमें रखे सभी सोने के जेवर गायब मिले। आश्चर्यजनक बात यह रही कि आलमारी और लॉकर के ताले पूरी तरह सुरक्षित थे। शिकायतकर्ता के अनुसार लॉकर की चाबी उनकी पत्नी कमरे में ही छिपाकर रखती थीं। चोरी हुए जेवरों में एक सोने का नेकलेस व इयररिंग सेट, एक सोने की चेन, एक जोड़ी सोने की चूड़ी, एक सोने की अंगूठी तथा चार सोने के पेंडेंट शामिल हैं। इनका कुल वजन लगभग 13 तोला और अनुमानित कीमत करीब 9 लाख रुपये बताई गई है। प्रार्थी का आरोप है कि 30 जून से 20 जुलाई के बीच किसी अज्ञात व्यक्ति ने घर में प्रवेश कर चाबी की सहायता से आलमारी और लॉकर खोलकर जेवर पार कर दिए। घटना की सूचना मिलने के बाद तारबहार पुलिस ने अज्ञात आरोपी के विरुद्ध मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। पुलिस आसपास के लोगों से पूछताछ करने के साथ ही चोरी की वारदात से जुड़े सभी पहलुओं की जांच में जुटी हुई है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...