रायपुर

सरकारी शराब दुकानों में नौकरी लगाने के नाम पर 4.50 लाख की ठगी… फर्जी नियुक्ति पत्र भी थमाए, 2 गिरफ्तार

रमेश राजपूत

रायपुर – शासकीय मदिरा दुकानों में नौकरी दिलाने का झांसा देकर लाखों रुपये की ठगी करने वाले दो आरोपियों को रायपुर पुलिस ने गिरफ्तार किया है। आरोपियों ने भर्ती प्रक्रिया से जुड़े होने का झूठा दावा कर कई लोगों से रकम ली और जिला कोरबा की शासकीय विदेशी मदिरा दुकान के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र भी जारी कर दिए थे। पुलिस ने दोनों आरोपियों के खिलाफ थाना खम्हारडीह में अपराध दर्ज कर कार्रवाई की है।पुलिस के अनुसार प्रार्थी शिवधन सागर निवासी ग्राम लखुर्री, थाना सारागांव, जिला जांजगीर-चांपा ने शिकायत दर्ज कराई थी कि सितंबर 2025 में उसके मोबाइल पर छत्तीसगढ़ के विभिन्न जिलों की शासकीय मदिरा दुकानों में सुपरवाइजर एवं सेल्समैन पदों पर भर्ती संबंधी संदेश आया था। संदेश में दिए गए नंबर पर संपर्क करने के बाद आरोपी योगेश साहू ने खुद को भर्ती प्रक्रिया से जुड़ा व्यक्ति बताया और नौकरी दिलाने का झांसा दिया। आरोपी ने प्रार्थी और उसके परिचितों से नौकरी के एवज में प्रति व्यक्ति 1.50 लाख रुपये की मांग की। झांसे में आकर प्रार्थी एवं उसके साथियों ने किस्तों में फोन-पे और नगद के माध्यम से कुल 3 लाख रुपये आरोपी को दे दिए। इसके बाद आरोपी ने दो लोगों को कोरबा स्थित शासकीय विदेशी मदिरा दुकान के नाम से फर्जी नियुक्ति पत्र दे दिए। जांच में नियुक्ति पत्र पूरी तरह फर्जी पाए गए। इसके बाद आरोपी योगेश साहू ने अपने साथी दिलीप यादव से मिलवाया और उसे निजी कंपनी का ऑपरेशन हेड बताते हुए जांजगीर-चांपा जिले की मदिरा दुकान में नौकरी लगाने का भरोसा दिलाया। दिलीप यादव ने भी प्रार्थी से 1.50 लाख रुपये ले लिए, लेकिन नौकरी नहीं लगवाई और न ही रकम वापस की। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस उपायुक्त (नॉर्थ जोन) रायपुर मयंक गुर्जर ने थाना खम्हारडीह पुलिस को आरोपियों की शीघ्र गिरफ्तारी के निर्देश दिए। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों और मुखबिर की सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए दोनों आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। गिरफ्तार आरोपियों में योगेश साहू 27 वर्ष, निवासी फूलवारी थाना सुहेला जिला बलौदाबाजार, हाल शिवानंद नगर सेक्टर-3 थाना खमतराई रायपुर और दिलीप यादव 32 वर्ष निवासी कैलाश नगर बीरगांव थाना उरला रायपुर शामिल हैं। पुलिस ने दोनों के खिलाफ धारा 318(4), 336(3) बीएनएस के तहत कार्रवाई की है।

error: Content is protected !!
Letest
200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ... मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे, VIDEO:- खुंटाघाट हुआ छलककर खुशहाल…वेस्टवीयर से बहा पानी…किसानों के चेहरों पर लौटी समृद्धि की मुस्कान जमीन की रजिस्ट्री के नाम पर 13.60 लाख की ठगी..दो आरोपियों पर एफआईआर दर्ज बिलासपुर :- बाल संप्रेक्षण गृह हत्याकांड: पटना के बाद बेंगलुरु से 1 और आरोपी गिरफ्तार... अब बस एक की... तखतपुर:-शराबी बेटे का रोज का बवाल बना मौत की वजह.. तंग आकर पिता ने कुल्हाड़ी से उतारा मौत के घाट, बिलासपुर : रोपा लगाने जा रहे मजदूरों से भरा ट्रैक्टर पलटा.. दो महिलाओं की दर्दनाक मौत, 6 गंभीर रूप स...