बिलासपुर

तेज रफ्तार बाइक की टक्कर से ग्रामीण की मौत… पुलिस जुटी जांच में, कोनी थाना क्षेत्र में हुई घटना,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – कोनी थाना क्षेत्र के ग्राम निरतु में पंचायत चुनाव परिणाम सुनकर घर लौट रहे एक बुजुर्ग को तेज रफ्तार बाइक सवार ने टक्कर मार दी, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने आरोपी चालक के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। मिली जानकारी के अनुसार, ग्राम निरतु निवासी धर्मेंद्र यादव के 59 वर्षीय पिता खोरबहरा यादव रविवार सुबह करीब 9 बजे मिडिल स्कूल निरतु से पैदल अपने घर लौट रहे थे। इसी दौरान बिलासपुर की ओर से आ रही तेज रफ्तार होण्डा साइन क्रमांक CG 10 BL 8799 के चालक ने लापरवाहीपूर्वक वाहन चलाते हुए उन्हें पीछे से टक्कर मार दी। दुर्घटना में खोरबहरा यादव के बाएं पैर, जांघ और सिर में गंभीर चोटें आईं। घटना के बाद स्थानीय लोगों की मदद से धर्मेंद्र यादव और उनके चचेरे भाई भागीरथी यादव ने घायल को सिम्स अस्पताल पहुंचाया, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उन्हें मृत घोषित कर दिया। घटना की सूचना मिलते ही कोनी थाना पुलिस ने मौके पर पहुंचकर जांच शुरू कर दी। प्रार्थी धर्मेंद्र यादव की रिपोर्ट के आधार पर पुलिस ने बाइक चालक के खिलाफ धारा 106(1)-BNS के तहत मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की पहचान कर आगे की कार्रवाई कर रही है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...