बिलासपुर

विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक…शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना

रमेश राजपूत

बिलासपुर – नगर विधायक अमर अग्रवाल ने गुरुवार को अपने निवास कार्यालय में शाला विकास समिति और विभिन्न मोहल्ला विकास समितियों के सदस्यों के साथ क्रमिक बैठकें कर शिक्षा, जनसुविधाओं एवं क्षेत्रीय विकास से जुड़े मुद्दों पर विस्तृत चर्चा की। बैठक में विद्यालयों के विकास, नागरिक सुविधाओं के विस्तार और क्षेत्रीय समस्याओं के समाधान को लेकर सुझाव लिए गए। बैठक की शुरुआत शाला विकास समिति के साथ हुई, जिसमें विद्यालयों के समग्र विकास, विद्यार्थियों के लिए बेहतर शैक्षणिक वातावरण, आधारभूत सुविधाओं के सुदृढ़ीकरण तथा शिक्षा की गुणवत्ता बढ़ाने पर विस्तार से विचार-विमर्श किया गया।

समिति के सदस्यों ने विद्यालयों से जुड़े विभिन्न सुझाव रखे, जिन पर विधायक ने गंभीरता से विचार करते हुए उन्हें आगामी कार्ययोजना में शामिल करने का आश्वासन दिया। इसके बाद पश्चिमी एवं दक्षिण मोहल्ला विकास समिति, मध्य एवं पूर्वी मोहल्ला विकास समिति तथा रेलवे मंडल एवं उत्तर मंडल मोहल्ला विकास समिति के सदस्यों के साथ अलग-अलग बैठकें आयोजित की गईं। इन बैठकों में सड़क, पेयजल, स्वच्छता, प्रकाश व्यवस्था, आधारभूत संरचना और अन्य जनसुविधाओं से जुड़े विषयों पर विस्तार से चर्चा हुई।

समिति सदस्यों ने अपने-अपने क्षेत्रों की समस्याओं और विकास संबंधी आवश्यकताओं से विधायक को अवगत कराया। बैठक को संबोधित करते हुए विधायक अमर अग्रवाल ने कहा कि किसी भी क्षेत्र के समग्र विकास में जनसहभागिता की महत्वपूर्ण भूमिका होती है। उन्होंने कहा कि विकास समितियों के सुझावों और नागरिकों की अपेक्षाओं को प्राथमिकता देते हुए विकास कार्यों को अधिक प्रभावी, व्यवस्थित और तेज गति से आगे बढ़ाया जाएगा। उन्होंने भरोसा दिलाया कि शिक्षा, आधारभूत सुविधाओं और जनहित से जुड़े सभी क्षेत्रों में गुणवत्ता को सर्वोच्च प्राथमिकता दी जाएगी तथा सभी के सहयोग से बिलासपुर को अधिक विकसित, व्यवस्थित और सुविधासंपन्न बनाने के लिए निरंतर प्रयास किए जाएंगे।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...