बिलासपुर

घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर… पुलिस जांच में जुटी

उदय सिंह

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना क्षेत्र में घर के सामने खड़ी कार चोरी कर ले जाने और उसे दुर्घटनाग्रस्त हालत में छोड़ देने का मामला सामने आया है। पुलिस ने अज्ञात आरोपियों के खिलाफ बीएनएस की धारा 303(2) और 324(4) के तहत अपराध दर्ज कर जांच शुरू कर दी है। मिली जानकारी के अनुसार रोहिणी विहार निवासी एवं डिफेंस मैन्युफैक्चरिंग व्यवसायी नमन अग्रवाल ने शिकायत दर्ज कराई है कि 15 जुलाई 2026 की रात करीब 11:30 बजे उनके चालक धर्मेंद्र शास्त्री ने उनकी हुंडई वरना कार (क्रमांक CG10BP0618) को घर के सामने खड़ा किया था।

अगले दिन 16 जुलाई की सुबह करीब 7 बजे बाहर निकलने पर कार वहां नहीं मिली। परिजनों ने आसपास काफी तलाश की, लेकिन वाहन का कोई पता नहीं चला। इसके बाद घर और आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाली गई। फुटेज में एक अज्ञात व्यक्ति कार चोरी कर ले जाता हुआ दिखाई दिया। इसी बीच सुबह करीब 11:30 बजे सूचना मिली कि चोरी हुई कार कोटा क्षेत्र के कोरी डेम के पास दुर्घटनाग्रस्त और लावारिस हालत में मिली है।

आशंका है कि आरोपी वाहन चोरी कर भागने के दौरान दुर्घटना का शिकार हो गए और कार को मौके पर छोड़कर फरार हो गए। पीड़ित के अनुसार हादसे में कार को लगभग 4 से 5 लाख रुपये का नुकसान हुआ है। सिविल लाइन पुलिस ने मामला दर्ज कर सीसीटीवी फुटेज के आधार पर आरोपियों की पहचान और गिरफ्तारी के प्रयास तेज कर दिए हैं। साथ ही वाहन चोरी और दुर्घटना की पूरी घटना की जांच की जा रही है।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,