क्राइम

घरेलू विवाद ने लिया खूनी रंग, स्कूटी सवार महिला को जान से मारने की कोशिश.. कार से मारी टक्कर फिर धारदार हथियार से किया गया चेहरे पर वार.

डेस्कजांजगीर-चाम्पा जिले के बलौदा थाने के डोंगरी के पास एक एक दिल दहलाने वाला वाकया सामने आया है. यहां एक स्कूटी सवार महिला को जान से मारने की नीयत से पहले कार से ठोकर मारा गया. टक्कर से गिरी महिला जब खुद को सम्हालकर उठ रही थी तभी कार से बाहर आये शख्स ने धारदार हथियार से उसपर हमला कर दिया. खून से लथपथ महिला सड़क पर पड़ी रही. लोगो ने जब इसकी सूचना डायल 112 को दी. लेकिन उसने भी मौके पर पहुंचने में देर कर दी इसके बाद महिला को एक ट्राली वाहन में भरकर नजदीकी अस्पताल पहुंचाया गया. स्कूटी सवार महिला की हालत बेहद नाजुक बताई जा रही है.लेकिन इसके बाद जो कुछ हुआ वह और भी हैरान करने वाला था. घायल महिला जब सड़क पर तड़प रही थी तभी एक अन्य युवती उसके पास पहुंची और उसे देखकर चलती बनी. जानकारों ने बताया वह युवती घायल महिला की बेटी थी जबकि हमलावर कथित तौर पर महिला का पति प्रकाश डहरिया बताया जा रहा है. यह पूरा खूनी विवाद घरेलु होने की आशंका जताई जा रही है.

error: Content is protected !!
Letest
पचपेड़ी:- शिवनाथ नदी में मछली पकड़ने उतरा युवक लापता, तीन जिलों की पुलिस और एसडीआरएफ ने संभाला मोर्च... घर के सामने से चोरी हुई वर्ना कार का कोरी डेम के पास एक्सीडेंट, वाहन छोड़कर भागे चोर... पुलिस जांच म... विकास समितियों के साथ विधायक अमर अग्रवाल की बैठक...शिक्षा और जनसुविधाओं पर बनी कार्ययोजना औचक निरीक्षण में खुली शिक्षा व्यवस्था की पोल...कई शिक्षक गायब, वेतन कटौती और नोटिस के निर्देश "महाविद्यालय भवन हटाने की कोशिश पर पचपेड़ी में उबाल, ग्रामीणों ने कलेक्टर को सौंपा ज्ञापन...आंदोलन क... 200 के रिचार्ज ने उड़ाए 77 हजार! रिटायर्ड रेलवे कर्मचारी बना शिकायत, सायबर ठगी का नया तरीका, ताले भी सलामत, लॉकर भी सुरक्षित... फिर 13 तोला सोना कैसे हुआ गायब? पूजा अपार्टमेंट की रहस्यमयी चोरी ... मां महामाया मंदिर में गुप्त नवरात्र संपन्न...विधि-विधान से हुई पूजा-अर्चना, कन्या भोज के साथ हुआ समा... मल्हार में खुली छत्तीसगढ़ ग्रामीण बैंक की नई शाखा, ग्रामीणों को घर के पास मिलेगी बैंकिंग सुविधा सागौन तस्करों पर वन विभाग का शिकंजा....11 लट्ठों समेत पिकअप-बाइक जब्त, चार आरोपी चढ़े हत्थे,