जशपुर

काम क्यों नहीं करते’ कहने पर भड़का बेटा… लकड़ी की फाड़ी से पिता की हत्या, आरोपी गिरफ्तार,

रमेश राजपूत

जशपुर – जिले के नारायणपुर थाना क्षेत्र के ग्राम कलिया में मामूली विवाद के बाद शराब के नशे में एक बेटे द्वारा अपने ही पिता की लकड़ी की फाड़ी से हत्या करने का सनसनीखेज मामला सामने आया है। पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया है। उसके खिलाफ बीएनएस की धारा 103 के तहत हत्या का मामला दर्ज किया गया है। पुलिस के अनुसार, 16 जुलाई को अजय कुमार नाग ने थाने में रिपोर्ट दर्ज कराई कि वह अपनी पत्नी और बच्चों के साथ खेत में काम करने गया था। घर पर उसके माता-पिता और बड़ा भाई पूना राम नाग मौजूद थे। शाम करीब चार बजे सूचना मिली कि उसके बड़े भाई ने पिता बंधु नाग 52 वर्ष की हत्या कर दी है। घर पहुंचने पर उसने पिता का शव आंगन में खून से लथपथ पड़ा देखा। पूछताछ में उसकी मां ने बताया कि पूना राम शराब के नशे में घर आया था। पिता द्वारा कामकाज नहीं करने की बात कहने पर दोनों के बीच विवाद हुआ और गुस्से में आकर उसने आंगन में पड़ी लकड़ी की फाड़ी से पिता के सिर और कनपटी पर कई वार कर दिए, जिससे उनकी मौके पर ही मौत हो गई। रिपोर्ट मिलते ही नारायणपुर पुलिस मौके पर पहुंची, शव का पंचनामा कर पोस्टमार्टम कराया और आरोपी को हिरासत में लेकर पूछताछ की। पूछताछ में आरोपी ने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। पुलिस ने उसकी निशानदेही पर हत्या में प्रयुक्त लकड़ी की फाड़ी भी जब्त कर ली। पर्याप्त साक्ष्य मिलने के बाद आरोपी पूना राम नाग 35 वर्ष को विधिवत गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया। इस कार्रवाई में थाना प्रभारी निरीक्षक कोमल सिंह नेताम, पीएसआई संतोष वर्मा सहित पुलिस टीम की महत्वपूर्ण भूमिका रही। डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह ने बताया कि आरोपी के खिलाफ वैधानिक कार्रवाई पूरी कर उसे न्यायालय में पेश किया गया, जहां से उसे जेल भेज दिया गया।

error: Content is protected !!
Letest
रतनपुर:- दर्दनाक सड़क हादसा: तेज बारिश में दो बाइकों की आमने-सामने भिड़ंत, दो युवकों की मौत, दो गंभी... बिलासपुर में नशे की सप्लाई का यूपी कनेक्शन...मथुरा से मुख्य सप्लायर गिरफ्तार, सीपत पुलिस की घेराबंदी में फंसा शराब कारोबारी, 40 लीटर कच्ची महुआ शराब के साथ मोनू वर्मा गिरफ्तार, ब... जेवर का डिजाइन भेजने का झांसा...महिला के सोने चांदी के गहने लेकर फरार हुई शातिर महिला ठग, बिलासपुर:- गणेश पंडाल में खिचड़ी बनाते समय भिड़े दो पक्ष...लाठी-डंडे और पत्थर चले, सात महिलाएं घायल भाजपा में बड़ी कार्रवाई...तौसीफ खान पद से हटाएं गए, आपराधिक मामलों और अनुशासनहीनता का हवाला, सात दिन... तालाब में मिली युवक की लाश, गणेश और विश्कर्मा विसर्जन के दौरान हादसे की आशंका, जांच में जुटी पुलिस पचपेड़ी:- तेज बारिश में आसमानी आफत का कहर! बिजली की चपेट में आए चार युवक, 9वीं के छात्र की मौत कोटा:- आकाशीय बिजली का कहर, 17 बकरा-बकरियों की दर्दनाक मौत! दो किसानों की मेहनत पर कुदरत ने बरपाया क... दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी,