बिलासपुर

छज्जे में फांसी के फंदे पर झूलती मिली लाश…सिविल लाइन थाना क्षेत्र की घटना, पुलिस जुटी जांच में,

रमेश राजपूत

बिलासपुर – सिविल लाइन थाना इलाके के कुदुदंड क्षेत्र में उस वक्त हड़कम्प मच गया जब वार्ड नंबर 16 के एक घर के भीतर छज्जे के रॉड में फांसी के फंदे पर झूलती लाश मिली, फांसी लगाने वाले व्यक्ति की पहचान कुदूदंड निवासी लक्ष्मीनारायण के रूप में हुई है, जिसने अज्ञात कारणों से आत्महत्या कर ली। मिली जानकारी के अनुसार लक्ष्मी नारायण ने आज सुबह अपने ही घर में फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली, बताया जा रहा है कि लक्ष्मी नारायण की पत्नी राजकुमारी मितानिन है जो अपने बेटे को स्कूल छोड़ने गई थी,

जिसके बाद वह कपड़ा धोकर सुखाने गई, तो देखा कि उसके पति की लाश छज्जे पर निकाले गए रॉड में फांसी के फंदे पर लटकी है। जिसपर उसने इस बात की जानकारी अपने रिश्तेदारों को दी, देखते ही देखते आत्महत्या की खबर मोहल्ले में फैल गई, और आस पड़ोस के लोगों ने घटना की जानकारी पुलिस को दी,जिसके बाद सिविल लाइन पुलिस मौके पर पहुंच शव को पंचनामा कर पोस्टमार्टम के लिए भेज जांच में जुट गई हैं। बहरहाल मृतक लक्ष्मी नारायण ने आत्महत्या क्यो की इसका खुलासा नही हो पाया है।

error: Content is protected !!
Letest
सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया... VIDEO:-रिश्तों का विवाद पहुंचा सड़क तक: कलेक्टोरेट के सामने ननद-भाभी में जमकर मारपीट, पिता पर दो मास... एंबुलेंस के इंतजार में थमी सात साल की मासूम की सांसें... सर्पदंश के बाद बच्ची की मौत, कोटा CHC से सि... सिम्स में सेवा संकल्प की अनूठी पहल: दीप प्रज्वलन, संक्रमण नियंत्रण प्रशिक्षण, रोगी सुरक्षा क्विज और ... 10 लाख दीयों से जगमगाया बिलासपुर, ‘आशीर्वाद का दीया’ में दिखा सेवा संकल्प का विराट स्वरूप...पुलिस पर...