बिलासपुर

न्यायधानी में फिर दोहरे हत्याकांड से सनसनी, घर के कमरे में मिली खून से लथपथ महिला और बच्चे की लाश..पति के घर लौटने पर हुई वारदात की जानकारी

रमेश राजपूत

बिलासपुर– न्यायधानी में शनिवार को फिर एक दोहरे हत्याकांड से सनसनी फैल गई है, जिसमें एक महिला और एक बच्चे की नृशंस हत्या की गई है। सकरी थाना क्षेत्र में घटित इस वारदात में पति के घर वापस लौटने पर घटना की जानकारी हुई। अब तक मिली जानकारी के अनुसार नगर निगम जोन क्रमांक 1 में संविदा के पद पर कार्यरत रामेश्वर कौशिक उम्र 38 वर्ष रोजाना की तरह काम पर चला गया था, घर पर उसकी पत्नी सरिता कौशिक उम्र 35 वर्ष और बेटा अरमान कौशिक 11 वर्ष थे। जब वह शाम को घर लौटा तो घर का दरवाजा खुला हुआ मिला, लेकिन आवाज देने पर भीतर से उसकी पत्नी ने जवाब नही दिया, तब वह भीतर गया तो बेड पर पत्नी की लाश और फर्स पर बेटे की लाश खून से लथपथ पड़ी हुई थी, उसे कुछ समझ नही आया उसने इसकी सूचना पुलिस को थी, जिस पर सकरी पुलिस मौके पर पहुँच जांच में जुट गई है। घटना स्थल से महिला का मोबाइल गायब है, वही हथियार भी नही मिला है। इस दोहरे हत्याकांड के पीछे क्या वजह है और कौन हत्यारा है यह पुलिस जांच में सामने आएगा, फ़िलहाल पुलिस सभी पहलुओं पर विवेचना में जुट गई है। मूलतः काठाकोनी में रहने वाला परिवार हाउसिंग बोर्ड कालोनी में किराए पर रह रहा था, लेकिन इस घटना से पूरा परिवार ही खत्म हो गया।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...