जशपुर

रिश्तों का खौफनाक अंत… बहू ने रची ससुर की हत्या की साजिश, चार गिरफ्तार

रमेश राजपूत

जशपुर – जशपुर पुलिस ने 70 वर्षीय बुजुर्ग चुगरू प्रधान की हत्या के सनसनीखेज मामले का महज 24 घंटे के भीतर खुलासा करते हुए महिला सहित चार आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस जांच में सामने आया कि पारिवारिक विवाद के चलते मृतक की बहू ने अपने साथियों के साथ मिलकर हत्या की साजिश रची थी। आरोपियों को न्यायालय में पेश कर न्यायिक अभिरक्षा में भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार, 4 जुलाई को थाना दुलदुला क्षेत्र के ग्राम बोड़ाजोर निवासी चुगरू प्रधान अपने घर में मृत पाए गए थे। उनके हाथ-पैर बंधे हुए थे और शरीर पर गंभीर चोटों के निशान थे। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और एफएसएल टीम व डॉग स्क्वॉड की मदद से घटनास्थल का वैज्ञानिक परीक्षण कर साक्ष्य जुटाए गए। मामले की गंभीरता को देखते हुए विशेष जांच टीम गठित कर तकनीकी विश्लेषण, मुखबिर सूचना और संदिग्धों से पूछताछ शुरू की गई। विवेचना के दौरान पता चला कि मृतक और उसकी बहू सुगंती बेसरा के बीच लंबे समय से पारिवारिक विवाद चल रहा था। इसी रंजिश में सुगंती ने साहिल उर्फ राजा खान, आनंद यादव और रोहित सिंह के साथ मिलकर हत्या की योजना बनाई। 3-4 जुलाई की मध्यरात्रि सभी आरोपी मोटरसाइकिल से मृतक के घर पहुंचे। दरवाजा खुलवाने के बाद उन्होंने लकड़ी के फट्टे और मुक्कों से हमला किया, फिर हाथ-पैर बांधकर मुंह में कपड़ा ठूंस दिया, जिससे बुजुर्ग की मौत हो गई। वारदात के बाद सभी आरोपी फरार हो गए थे। पुलिस ने त्वरित कार्रवाई करते हुए चारों आरोपियों को हिरासत में लेकर पूछताछ की, जिसमें उन्होंने अपना अपराध स्वीकार कर लिया। उनकी निशानदेही पर घटना में प्रयुक्त लकड़ी का फट्टा, एक मोटरसाइकिल और चार मोबाइल फोन बरामद किए गए। यह कार्रवाई डीआईजी एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. लाल उमेद सिंह के निर्देशन, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक राकेश कुमार पाटनवार तथा एसडीओपी के मार्गदर्शन में थाना दुलदुला पुलिस, साइबर सेल और एफएसएल टीम ने संयुक्त रूप से की। एसएसपी ने कहा कि जशपुर पुलिस गंभीर अपराधों के प्रति जीरो टॉलरेंस की नीति पर काम करते हुए वैज्ञानिक जांच के माध्यम से दोषियों को शीघ्र कानून के कठघरे तक पहुंचाने के लिए प्रतिबद्ध है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...