पेण्ड्रा

तस्कर ला रहे सीमा पार से शराब, आखिर कैसे हो रही तस्करी…..फिर बड़ी मात्रा में शराब जब्त

पेंड्रा मरवाही– मरवाही से 10 किलोमीटर दूर भर्री डाँड़, बरगवां के बीच मे बिना नंबर की गाड़ी को जप्त किया गया है। मरवाही पुलिस को मुखबिर से सूचना मिली कि एक सफेद रंग की कार शराब लेकर मध्यप्रदेश के जैतहरी की तरफ से छत्तीसगढ़ के भर्री डाँड़ की तरफ आ रही है। थाना प्रभारी मरवाही एवं स्टाफ के द्वारा उक्त कार को नाकेबंदी कर पकड़ा गया तो उसमे भगवान सिंह मार्को पिता शिवशंकर मार्को उम्र 27 वर्ष निवासी पुटी पखना थाना पसान जिला कोरबा को गिरफ्तार किया गया। वही उसके कब्जे से एक बिना नम्बर की टाटा आरिया कार जिसमे तीन पेटी अंग्रेजी शराब,चार पेटी ब्लू चिप अंग्रेजी शराब कुल सात पेटी करीब 60 लीटर शराब को जप्त किया गया है। लेकिन इस नाकेबंदी के दौरान आरोपी के तीन सहयोगी अजीत कुमार मार्को,अमृत श्याम और मनराज भागने में कामयाब हो गए। मामले में थाना मरवाही में अपराध क्रमांक 125/19 धारा 34(1)क,34(2),59(क)आबकारी एक्ट के तहत विधिवत गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया गया। ग़ौरतलब है कि लगातार मध्यप्रदेश की ओर से शराब की तस्करी छत्तीसगढ़ में बेखौफ रूप से की जा रही है, जिसमे से कुछ मामलों में ही सीमावर्ती पुलिस को इन तस्करों को पकड़ने में सफलता मिलती है शेष मामले ही नही बनते जिससे इन तस्करों के हौसले बुलंद है, फ़िलहाल सीमावर्ती ग्राम बरगवां के ग्रामीणों के सहयोग से ही पुलिस को आरोपी को गिरफ्तार करने में सफलता मिली है, जिसमें ग्रामीणों का विशेष योगदान रहा है।

error: Content is protected !!
Letest
इमरजेंसी कॉल का बहाना, फिर झपटमारी... कोटा पुलिस ने 24 घंटे में दबोचे 6 शातिर आरोपी बिलासपुर:- करेले के ढेर से निकला मौत का फन! बाजार में खरीदारी कर रहे युवक को कोबरा ने डसा, मची अफरा-... मस्तूरी में आबकारी विभाग की नाकामी? गांव-गांव सक्रिय शराब कोचिए, खुलेआम बिक रही कच्ची महुआ और देशी श... अरपा में तैरती मिली संदिग्ध लाश... समृद्धि विहार के पास मचा हड़कंप, पहचान में जुटी पुलिस मल्हार नगर पंचायत को 25 लाख की सौगात, विधायक दिलीप लहरिया के प्रयासों से बनेंगे तीन सामुदायिक भवन पहले दी धमकी, फिर घोंपा चाकू... मंगला में पुरानी रंजिश ने लिया हिंसक रूप, 1 युवक घायल अब बिना पुलिस सत्यापन किरायेदार रखना पड़ेगा महंगा! कलेक्टर का सख्त आदेश, नियम तोड़ा तो होगी कानूनी क... सर्पदंश राहत प्रकरणों पर बढ़ा विवाद..'फर्जी दस्तावेज़ों का दोष अधिकारियों पर नहीं'.. प्रशासनिक सेवा ... ट्यूबवेल का स्विच बना मौत का कारण... खेत में करंट लगने से 21 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत मुंगेली: बाजार में रेकी, रात में लूट... देवरहट लूटकांड का 48 घंटे में खुलासा, 4 नाबालिग समेत 8 हिरास...