मस्तूरी

एक्शन में प्रशासन:- स्कूल में बच्चों से दुर्व्यवहार का मामला…कलेक्टर के आदेश पर मस्तूरी बीईओ और पचपेड़ी प्राचार्य पर हुई कार्रवाई

उदय सिंह

बिलासपुर – स्वामी आत्मानंद अंग्रेजी माध्यम विद्यालय पचपेड़ी विकासखंड मस्तूरी के प्रभारी प्राचार्य चितरंजन कुमार राठौर के द्वारा विद्यालय में अपनी बहन के साथ आई हुई 5 वर्षीया बालिका को थप्पड़ मारा गया तथा बुरी तरह से डांट लगाई गई जिससे बालिका भयभीत हो गई, इस प्रकार बिना कारण जाने अबोध बालिका के साथ सख्त व्यवहार किया जाना पाया गया. प्रारंभिक जांच में पुष्टि होने के उपरांत बिलासपुर जिले के कलेक्टर अवनीश शरण के द्वारा तत्काल प्रभारी प्राचार्य श्री राठौर को प्राचार्य के पद से मुक्त करते हुए बीईओ कार्यालय मस्तूरी में उपस्थिति देने हेतु आदेशित किया गया है। वही संबंधित चितरंजन कुमार राठौर प्रभारी प्राचार्य मूल पद व्याख्याता के निलंबन का प्रस्ताव संचालक लोक शिक्षण रायपुर को भेजा गया है। मस्तूरी विकासखंड में इस प्रकार की घटना लगातार होने से यह स्पष्ट होता है कि विकासखंड शिक्षा अधिकारी शिव राम टंडन का नियंत्रण नहीं है अतः शिव राम टंडन प्रभारी विकासखंड शिक्षा अधिकारी को प्रभार से मुक्त करते हुए विकासखंड शिक्षा अधिकारी मस्तूरी का प्रभार ईश्वर प्रसाद सोनवानी प्राचार्य शासकीय उच्चतर माध्यमिक शाला एरमशाही को दिया गया है।

स्कूल में बच्चों से दुर्व्यवहार नही किया जाएगा बर्दाश्त..

विद्यालय में बच्चों के साथ दुर्व्यवहार किसी भी परिस्थिति में बर्दाश्त नहीं किया जाएगा ऐसा करने वालों के विरुद्ध कड़ी कार्यवाही की जाएगी …अवनीश शरण, कलेक्टर बिलासपुर.

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...