मस्तूरी

मस्तूरी: बैंक से लौट रही महिला हुई थी 1.2 लाख रुपए की उठाईगिरी का शिकार…2 आरोपी गिरफ्तार, 20 हजार नगद बरामद,

उदय सिंह

बिलासपुर – थाना मस्तुरी क्षेत्र में ध्यान भटकाकर चोरी करने के एक गंभीर मामले में एसीसीयू एवं मस्तुरी पुलिस ने बड़ी कार्रवाई करते हुए एक शातिर चोर और एक विधि से संघर्षरत किशोर को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी की गई रकम में से 20 हजार रुपये नकद बरामद किए हैं। यह कार्रवाई वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक बिलासपुर रजनेश सिंह के निर्देशन में की गई। पुलिस टीम ने तकनीकी साक्ष्यों के आधार पर आरोपियों को छत्तीसगढ़-ओडिशा बॉर्डर क्षेत्र से पकड़ने में सफलता हासिल की। ग़ौरतलब है कि प्रार्थिया प्रेम कुमारी कुर्रे 30 दिसंबर 2025 को अपने घर से अकेली मस्तुरी जिला सहकारी केंद्रीय बैंक से पैसे निकालने आई थीं। बैंक से कुल 1 लाख 2 हजार रुपये निकालने के बाद वह पैदल स्टेट बैंक मस्तुरी की ओर जा रही थीं। इसी दौरान मेन रोड पर संतोष किराना दुकान के पास एक अज्ञात व्यक्ति ने उनके कपड़ों पर कचरा फेंक दिया। महिला जब अपने कपड़े झाड़ने लगीं तो उन्होंने अपना थैला और पैसे पेड़ की डाल पर रख दिए। इसी मौके का फायदा उठाकर अज्ञात चोर थैले में रखी पूरी रकम चोरी कर फरार हो गया। घटना की रिपोर्ट पर थाना मस्तुरी में अपराध पंजीबद्ध कर विवेचना शुरू की गई। मामले की गंभीरता को देखते हुए पुलिस ने घटनास्थल व आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों के फुटेज खंगाले, जिसमें आरोपी सचिन ध्रुव एवं एक विधि से संघर्षरत किशोर की पहचान हुई। पूछताछ में आरोपियों ने चोरी की घटना स्वीकार की, जिसके बाद 20 हजार रुपये नकद बरामद किए गए।
आरोपी सचिन ध्रुव पिता राजेश ध्रुव, उम्र 22 वर्ष, निवासी ग्राम भीमखोज, थाना खल्लारी, जिला महासमुंद को गिरफ्तार कर न्यायिक रिमांड पर भेज दिया गया है, जबकि विधि से संघर्षरत किशोर के विरुद्ध नियमानुसार कार्रवाई की जा रही है। पुलिस अन्य रकम की बरामदगी के प्रयास में जुटी है।

error: Content is protected !!
Letest
दवा समझकर कीटनाशक पीने से किसान की मौत... दो साल पहले जहरीली शराब से चली गई थी आंखों की रोशनी, जन्माष्टमी समारोह में भीड़ का फायदा उठाकर बुजुर्ग महिला की सोने की चेन पार...होटल ग्रैंड लोटस में भग... संदिग्ध बांग्लादेशी बताकर पकड़े गए 23 में 19 निकले भारतीय.. दस्तावेज सत्यापन के बाद डिटेंशन सेंटर से... 30 लाख की उधारी, तीन महीने का ब्याज और फिर खूनी खेल... शिक्षक ही निकला शिक्षक का हत्यारा, सिम्स का सेवा संकल्प: कैंसर शिविर में 13 मरीजों को मिला भर्ती कर उपचार... हर शुक्रवार विशेषज्ञों से ... बिलासपुर:- घर से दुकान जाने निकला अनिकेत फिर नहीं लौटा! पुल पर बाइक की जोरदार टक्कर से युवक की मौत, ... बिलासपुर पुलिस में फिर फेरबदल, 16 पुलिस कर्मियों का तबादला, एएसआई से लेकर आरक्षक तक शामिल, सेवा सेतु में 200 दिव्यांगजनों व वरिष्ठ नागरिकों को मिले सहायक उपकरण...पूर्व मंत्री एवं विधायक अमर अ... बिलासपुर:- क्रिप्टो और ब्लॉकचेन में करोड़ों के निवेश का आरोप...शिकायत पर नही हुई कार्रवाई, पीड़ितों ... वरिष्ठजनों के लिए खेलकूद से सम्मान तक: 1 अक्टूबर को होगा विशेष आयोजन... सायबर अपराध के प्रति भी किया...