मुंगेली

ऑपरेशन मुस्कान से घर लौटी नाबालिग, पुणे से किया गया बरामद….थाना सरगांव क्षेत्र से हुई थी गायब

मुंगेली-सरगांव थाना क्षेत्र निवासी एक नाबालिग लड़की के अज्ञात लड़के के द्वारा बहला फुसलाकर भगा ले जाने की शिकायत नाबालिग लड़की के पिता ने थाने में की गई थी, मामले में सरगांव पुलिस ने धारा 353 का मामला दर्ज कर नाबालिग की खोजबीन शुरू कर दी थी, जहाँ मुंगेली एसपी, एएसपी एवं एसडीओपी के विशेष निर्देश पर थाना प्रभारी मनीष चंद्र नागर ने नाबालिग के फोन नंबर के सीडीआर के आधार पर विवेचना करते हुए नाबालिग का लोकेशन ट्रेस किया जो पुणे के पिरंगगुट मुसली रोड चांदनी चौक, महाराष्ट्र का निकला, जहाँ पुलिस टीम को रवाना किया गया और आरोपी जयपाल पिता रामकुमार राजपूत उम्र 22 साल निवासी साकिन बिदबिदा के कब्जे से बरामद किया गया। नाबालिग के माता पिता के बयान के आधार पर सरगांव पुलिस ने युवक के खिलाफ शादी का झांसा देकर दैहिक शोषण, अपहरण सहित पाक्सो एक्ट के तहत अपराध दर्ज कर आरोपी युवक को रिमांड पर भेज दिया गया है, वही नाबालिग को परिजनों को सौप दिया गया है। नाबालिग बालिका को बरामद करने में थाना प्रभारी सहित एएसआई मनोज शर्मा एवं आरक्षक रविन्द्र मिश्रा की महत्वपूर्ण भूमिका रही।

error: Content is protected !!
Letest
डॉक्टरों की लेटलतीफी नहीं होगी बर्दाश्त! कलेक्टर संजय अग्रवाल का औचक निरीक्षण, अस्पताल में मचा हड़कं... बिलासपुर में दिल दहला देने वाला हादसा! डिवाइडर से टकराते ही लोहे का पाइप पेट के आरपार, तीन युवक गंभी... दुकान के बाहर खूनी खेल! मामूली विवाद में युवक की पीट-पीटकर हत्या, 24 घंटे में दो हत्यारे गिरफ्तार, ख... गांवों की सड़क, स्वास्थ्य और किसानों पर फोकस: जिला पंचायत की सामान्य सभा में अधिकारियों को मिले सख्त... तकनीकी दिक्कतों से नहीं कटेगा शिक्षकों का वेतन, 15 अगस्त तक पूरी तरह सुधरेगा VSK ऐप : शिक्षा मंत्री ... IIIT हैदराबाद में एडमिशन का झांसा देकर छात्रा से 12 लाख की ठगी...फर्जी कंसल्टेंसी पर एफआईआर दर्ज करोड़ों की नाली बनी आफत: सड़क से ऊंचे निर्माण ने डुबोए वार्ड, जिम्मेदारों पर उठे सवाल "बिल के बोझ तले थमा अंतिम सफर! आदिवासी महिला के शव को अस्पताल में रोके रखने के आरोप से मचा बवाल" रतनपुर: हाइटेंशन तार की चपेट में आया चरवाहा, बकरियों के लिए पत्ती तोड़ते समय दर्दनाक मौत "खाद माफिया के आगे बेबस किसान! बिलासपुर जिले में तिगुने दाम पर बिक रही खाद, मस्तूरी से रतनपुर तक काल...